भोपाल में इंजीनियर डिजिटल अरेस्ट, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू
Sandeep Kumar | Nov 14, 2024, 12:21 IST
Engineer digital arrested
राजधानी भोपाल में टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर प्रमोद कुमार को डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। हालांकि, समय रहते क्राइम ब्रांच की टीम ने पहुंचकर इंजीनियर को बचाया है।
भोपाल में एक टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर प्रमोद कुमार (Engineer Pramod Kumar ) को जालसाजों ने 6 घंटे तक बंदी बना लिया। जालसाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर इंजीनियर को धमकी दी और करीब 3.5 लाख रुपए की मांग की। समय रहते Crime Branch ने पहुंचकर इंजीनियर को बचाया। बताया जा रहा है कि भोपाल में डिजिटल अरेस्ट का ये दूसरा मामला है, इससे पहले भी एक मामला सामने आ चुका था।
मंत्री कृष्णा गौर के बेटे से हुई लाखों रुपए की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा (Harinarayanchari Mishra ) ने बताया कि बजरिया थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में रहने वाले इंजीनियर प्रमोद कुमार को डिजिटल अरेस्ट किया गया था। ठग का प्लान बनाने वालों आरोपियों ने खुद को EOW का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके फोन नंबर से बड़े पैमाने पर Bank Transaction हुए हैं। थोड़ी देर बाद वीडियो कॉल पर तीन लोग पुलिस की वर्दी में दिखाई दिए और धमकी दी कि उनके नंबर से फिरौती के पैसे ट्रांसफर हुए हैं। यह सुनकर प्रमोद घबरा गए, और ठगों की धमकी के आगे चुप्पी साध ली।
वैद्य से लाखों रुपए लूटकर कर रहा था ऐश...फर्जी अधिकारी बनकर लगाया चुना
जालसाजों ने इंजीनियर को धमकाते हुए साढ़े तीन लाख रुपए तुरंत भेजें। डरे-सहमे प्रमोद ने खुद को परिवार से अलग कर लिया और सबसे संपर्क बंद कर दिया । जब देर रात तक वो कमरे से बाहर नहीं निकले, तो उनकी पत्नी ने दफ्तर के सहकर्मियों को सूचना दी है। सुबह सहकर्मियों के माध्यम से क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली। एडिश्नल DCP Shailendra Singh Chauhan ने अपनी टीम के साथ प्रमोद के कमरे में पहुंचे। इसके बाद प्रमोद ने क्राइम ब्रांच के सामने पूरी घटना का खुलासा किया।
मंत्री कृष्णा गौर के बेटे से हुई लाखों रुपए की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा
बदमाशों के पास थी पूरी कुंडली
फोन करने वालों के पास प्रमोद से जुड़ी पूरी जानकारी थी कि वह कितने बजे ऑफिस जाते हैं और कितने बजे वापस आते हैं। उनका बैंक खाता किस बैंक में हैं। यहां तक कि उन्होंने कब-कहां से लोन लिया है। उनके फोन की पूरी हिस्ट्री भी उनके पास थी। उनके पास वेटिंग में आ रहे सभी फोन नंबर की जानकारी थी। ठग उन्हें फोन कर धमका रहे थे।
पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
वैद्य से लाखों रुपए लूटकर कर रहा था ऐश...फर्जी अधिकारी बनकर लगाया चुना
इंजीनियर हुआ था डिजिटल अरेस्ट
FAQ
- डिजिटल अरेस्ट क्या है ?
डिजिटल अरेस्ट एक तरह की जालसाजी है जिसमें अपराधी, पीड़ित को यह विश्वास दिलाते हैं कि वे पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी के अधिकारी हैं और उस पर किसी गंभीर अपराध का आरोप लगाते हुए पैसे की मांग करते हैं। - इंजीनियर प्रमोद कुमार को कब और किस तरह से जालसाजों ने बंदी बनाया ?
इंजीनियर प्रमोद कुमार को भोपाल में जालसाजों ने 6 घंटे तक बंदी बना लिया। जालसाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उन्हें धमकी दी और 3.5 लाख रुपए की मांग की। - प्रमोद कुमार को किन हालात में बचाया गया?
प्रमोद कुमार को क्राइम ब्रांच की टीम ने समय रहते बचाया। जब उनकी पत्नी ने प्रमोद की अनुपस्थिति के बारे में सहकर्मियों को जानकारी दी, तो उन्होंने क्राइम ब्रांच को सूचित किया, जिसके बाद टीम प्रमोद के कमरे में पहुंची। - जालसाजों के पास प्रमोद कुमार की कितनी जानकारी थी?
जालसाजों के पास प्रमोद कुमार की बहुत सारी व्यक्तिगत जानकारी थी, जैसे उनके ऑफिस जाने और लौटने का समय, बैंक खाता जानकारी, लोन डिटेल्स, और फोन की पूरी हिस्ट्री।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान
By The Sootr
बस्तर से रायपुर के अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की सुविधा, NHM के तहत हुई डॉक्टरों की नियुक्तियां, 12 तक ज्वाइन नहीं तो नियुक्ति रद्द
By VINAY VERMA
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव
By Umeshwari Baghel
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला
By VINAY VERMA
इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई
By Sanjay Gupta
MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
By Atul Dwivedi
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
By Umeshwari Baghel