नगर पालिका CMO दिशा डेहरिया के कई ठिकानों पर EOW की रेड, ढाई करोड़ की संपत्ति का खुलासा
Siddhi Tamrakar | Jan 30, 2025, 15:28 IST
CMO दिशा डेहरिया
EOW ने बालाघाट जिले के वारासिवनी नगर पालिका CMO दिशा डेहरिया की संपत्ति की जांच शुरू की। उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिरासत में लिया गया है।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी नगर पालिका की CMO दिशा डेहरिया की संपत्ति की जांच के लिए EOW की तीन अलग-अलग टीमें सिवनी, बालाघाट के वारासिवनी और छिंदवाड़ा गुरुवार (30 जनवरी) की सुबह करीब 9 बजे पहुंची। दिशा डेहरिया पहले छिंदवाड़ा जिले की चांद नगर परिषद और हर्रई नगर परिषद में CMO के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। वर्तमान में वे बालाघाट जिले की वारासिवनी नगर परिषद और सिवनी नगर पालिका परिषद के अतिरिक्त प्रभार में हैं। बता दें कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है, और EOW की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया है।
![2b62880d-ab7]()
EOW की 12 सदस्यीय टीम छिंदवाड़ा में दिशा डेहरिया की संपत्तियों की जांच कर रही है। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी कर रहे हैं। संपत्तियों का मूल्यांकन PWD विभाग की मदद से किया जा रहा है। इसी दौरान, एक अन्य टीम दिशा डेहरिया को सिवनी से वारासिवनी लेकर पहुंची।
गुरुवार सुबह, EOW टीम दिशा डेहरिया के पिता को लेकर विवेकानंद कॉलोनी स्थित मकान पहुंची, लेकिन उसकी चाबी नहीं मिल पाई, जिससे जांच में परेशानी आई। दूसरी टीम गारमेंट्स शॉप की तलाशी ले रही है।
EOW के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी और जांच जारी है। जल्द ही इस मामले में और जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
2b62880d-ab7
करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने CMO दिशा डेहरिया के ठिकानों पर छापा मारते हुए करीब ढाई करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का पता लगाया है। इसमें छिंदवाड़ा में 1 हजार 500 और 3 हजार स्क्वायर फीट के दो मकान, तीन दुकानें, चार फोर व्हीलर, दो टू व्हीलर, और करीब 30 लाख के सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।
EOW की टीम ने छिंदवाड़ा में की सर्चिंग
एक मकान की नहीं मिली चाबी
EOW के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी और जांच जारी है। जल्द ही इस मामले में और जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari