जिला प्रशासन ने दबाई, EOW इंदौर ने शुरू की पीडी अग्रवाल कंपनी के अवैध तालाब खनन की जांच
Sanjay Gupta | Apr 04, 2025, 11:52 IST
THESOOTR
इंदौर जिले में पीडी अग्रवाल कंपनी द्वारा अवैध तालाब खनन की जांच पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पिछले एक साल से जिला प्रशासन इस मामले को दबाए हुए था, लेकिन...
जिला प्रशासन करीब एक साल से पीडी अग्रवाल कंपनी के अवैध तालाब खनन की जांच ही कर रहा है, कुल मिलाकर मामला ठंडे बस्ते में डाल रखा है। इस मामले में सूचना के अधिकार में भी एक संस्था को जिला पंचायत इंदौर ने जानकारी नहीं दी है। वहीं अब इस मामले में ईओडब्ल्यू में हुई शिकायत पर जांच शुरू हो गई है और शिकायतकर्ता के बयान हो चुके हैं।
इन दोनों तालाबों को लेकर खुद जिला पंचायत सीईओ आईएएस सिद्धार्थ जैन की रिपोर्ट में आ चुका है कि गलत खनन हुआ है और इसके लिए वह संबंधित अधिकारियों को अक्टूबर 2024 में पत्र लिख चुके हैं। इसमें लिखा था कि सहायक यंत्री व उपयंत्री द्वारा इस संबंध में रिपोर्ट दी गई है कि रोड निर्माण कंपनी पीडी अग्रवाल इन्फ्रा द्वारा तालाब में खनिज विभाग से मिली मंजूरी से ज्यादा खनन कर तालाबों को क्षतिग्रस्त किया गया है। इसलिए कंपनी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
खबर यह भी...इंदौर के 3 छात्रों ने टीचर्स के मीम्स सोशल मीडिया पर किए वायरल, स्कूल से किया टर्मिनेट
इस मामले में खनिज विभाग की नोडल अधिकारी आईएएस ज्योति शर्मा ने इसमें खनिज विभाग से रिपोर्ट मांगी, इसमें तत्कालीन अधिकारी संजय लुणावत थे जो पीडी अग्रवाल के करीबी होकर उन्हीं की कार में घूमते थे, उन्होंने हल्की रिपोर्ट बना दी। इसके बाद शर्मा ने इस रिपोर्ट को लौटा दिया और ढंग से जांच की बात कही। बाद में लुणावत ने वीआरएस ले लिया और इधर आईएएस ज्योति शर्मा व खनिज अधिकारियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
खबर यह भी...इंदौर में वक्फ संपत्तियों की दोबारा जांच शुरू, 645 संपत्तियों पर पड़ताल जारी
इस मामले में गैर सरकारी संस्था पर्यावरण हितैषी ने इसी कंपनी द्वारा अन्य तालाब गोगाखेड़ी में भी इसी तरह अवैध खनन की शिकायत की थी और इस मामले में सीईओ जैन के पास सूचना के अधिकार में जानकारी मांगी थी। यह आवेदन जिला पंचायत में 6 जनवरी 2025 को लगा था, इसमें अवैध खनन की जांच रिपोर्ट व मौके की स्थिति आदि की जानकारी मांगी थी, लेकिन पंचायत विभाग से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।
सात माह पहले हुई थी तालाब में अवैध खनन की शिकायत
ग्रामीण वालों ने और पर्यावरण हितैषी फाउंडेशन संस्था ने मेसर्स पीडी अग्रवाल इन्फ्रा लिमिटेड इंदौर व अन्य के विरुद्ध इंदौर जनपद के खुडैलखुर्द व खेमाना तालाब में खनिज विभाग व प्रशासन द्वारा मिली मंजूरी से अधिक गहराई कर तालाब खोदकर अवैध खनन की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता मुकेश अमोलिया ने बताया कि इसमें ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू कर दी है और बयान दर्ज होना शुरू हो चुके हैं। ईओडब्ल्यू ने शिकायत पंजीबद्ध कर ली है।
प्रशासन ने खुद माना था गलत तालाब खोद रहे
खबर यह भी...इंदौर के 3 छात्रों ने टीचर्स के मीम्स सोशल मीडिया पर किए वायरल, स्कूल से किया टर्मिनेट
अक्टूबर से प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ
खबर यह भी...इंदौर में वक्फ संपत्तियों की दोबारा जांच शुरू, 645 संपत्तियों पर पड़ताल जारी
अब सूचना के अधिकार में जानकारी नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari