ESB ने कॉमर्स भर्ती परीक्षा का ग्रुप बदला, सिलेबस से लेकर परीक्षा पैटर्न भी बदलने से परेशान अभ्यर्थी
Sanjay Gupta | Aug 12, 2026, 14:51 IST
ESB ने कॉमर्स भर्ती परीक्षा का ग्रुप बदला
ईएसबी ने हाल ही में ग्रुप टू-सबग्रुप 4 का भर्ती विज्ञापन जारी किया है। लेकिन इस ग्रुप में इस बार कॉमर्स की योग्यता वाली भर्ती शामिल कर दी गई है। यह पहले ग्रुप टू-सबग्रुप 2 में होती थी। इससे अभ्यर्थी परेशान हैं। उन्होंने ईएसबी को मांगपत्र भी सौंपा है।
कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने हाल ही में ग्रुप टू-सबग्रुप 4 के 2100 से ज्यादा पदों की भर्ती निकाली है। इसमें ऑडिटर-जूनियर ऑडिटर और लेखापाल के पद भी शामिल किए गए हैं। लेकिन इसके पहले यह पद ग्रुप टू-सबग्रुप 2 की भर्ती में शामिल होते थे। कॉमर्स के उम्मीदवारों ने इसका विरोध जताते हुए ईएसबी में जाकर ज्ञापन और मांगपत्र सौंपा है।
उम्मीदवारों का कहना है कि ग्रुप बदलने से इस परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस दोनों बदल गया है। जबकि उम्मीदवार पुराने पैटर्न और सिलेबस के हिसाब से ही सालों से तैयारी कर रहे थे। वहीं साल 2017 के बाद पात्रता नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ऐसे में ग्रुप बदलने का कोई कारण नहीं है।
![fcb8b3ca-be9]()
साल 2022 की परीक्षा 200 अंकों की थी जिसमें 100 अंक कॉमर्स विषय को लेकर थे। नए भर्ती विज्ञापन में यह पद आने से पैटर्न बदल गया है। इससे कॉमर्स उम्मीदवारों पर काफी प्रभाव पड़ रहा है और उनके विषय के अंकों का महत्व काफी कम हो जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि जब भर्ती के लिए उम्मीदवार की योग्यता ही नहीं बदली तो फिर ग्रुप बदलने का कोई कारण नहीं है।
![33ab9def-691]()
उम्मीदवारों ने ईएसबी को बताया कि बिना पूर्व सूचना के सिलेबस बदला गया है। वहीं, तैयारी के लिए केवल 40 दिन का समय मिलेगा। ऐसे में कॉमर्स उम्मीदवारों को परीक्षा में मुश्किल होगी। इसलिए मांग है कि इन पदों को फिर से ग्रुप टू-सबग्रुप 2 में ही रखा जाए और यहां से यह भर्ती हटाई जाए।
क्यों हो रहा है इसका विरोध
fcb8b3ca-be9
इस तरह हो रहा है प्रभाव
33ab9def-691
केवल 40 दिन में क्या होगा
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel