ESB आबकारी आरक्षक परीक्षा में फंसा आरक्षण का पेंच, उलझे 2.40 लाख उम्मीदवार

Sanjay Gupta | Feb 02, 2026, 11:14 IST
Share
esb excise constable exam reservation controversymp
esb excise constable exam reservation controversymp

ESB आबकारी आरक्षक परीक्षा में आरक्षण के विवाद के कारण 2.40 लाख उम्मीदवारों का रिजल्ट फंसा हुआ है। यह मामला इंदौर हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, इसके सुनवाई की नई तारीख 9 फरवरी लगी है।

INDORE. कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भोपाल के जरिए ली गई आबकारी आरक्षक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। कुल 253 पदों के लिए यह परीक्षा सितंबर 2025 में हुई थी। इसमें 2.40 लाख फार्म भरे गए थे। वहीं, रिजल्ट के पहले ही इसमें आरक्षण का पेंच फंस गया है।

पद डिमांड जारी करने वाले वाणिज्यिक कर विभाग और ईएसबी में इस पर मंथन चल रहा है। इसी के चलते करीब साढ़े चार माह से परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है।

c03c0d60-0cb
c03c0d60-0cb

क्या है भर्ती परीक्षा को लेकर विवाद?

आबकारी आरक्षक के कुल 253 पदों के लिए फरवरी 2025 में विज्ञापन जारी हुआ था। इसके बाद ही इस पर इंदौर हाईकोर्ट में 8 होमगार्ड स्वयंसेवी नगर सैनिकों के जरिए याचिका दायर कर दी गई थी।

इनकी आपत्ति भर्ती विज्ञापन पर थी। इसमें होम गार्ड स्वयंसेवी नगर सैनिकों के लिए 30 फीसदी आरक्षण नहीं दिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार के 14 अगस्त 2014 के नोटिफिकेशन का हवाला देकर कहा गया है कि यह आरक्षण दिए जाने का प्रावधान है। इसे भर्ती विज्ञापन में शामिल ही नहीं किया गया है।

9009854e-568
9009854e-568
de72228f-7f2
de72228f-7f2

हाईकोर्ट इंदौर का यह आदेश अहम

इस मामले में 28 फरवरी 2025 से केस की सुनवाई चल रही है। पहली सुनवाई 28 फरवरी 2025 को ही इंदौर हाईकोर्ट ने सभी पक्षकारों से जवाब मांगा था। इसके बाद 25 जून 2025 को जस्टिस प्रणय वर्मा की बेंच ने आदेश दिया कि जो भी फाइनल रिजल्ट आएगा, वह याचिका के अंतिम आदेश के अधीन रहेगा।

इसके बाद लगातार एमपी सरकार के जरिए इसमें जवाब देने के लिए समय मांगा जा रहा है। हाल ही में 14 जनवरी 2026 को भी सुनवाई हुई लेकिन जवाब पेश नहीं हुआ था।

अब इसमें संभावित नई तारीख 9 फरवरी लगी हुई है। आठ याचिकाकर्ताओं ने इसमें पीएस गृह विभाग, पीएस वाणिज्यिक कर विभाग, आयुक्त आबकारी विभाग व कर्मचारी चयन मंडल को पक्षकार बनाया हुआ है।

f0b4e588-19f
f0b4e588-19f

क्या है आरक्षण को लेकर सरकार का नोटिफिकेशन?

  • मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेश पर 6 मार्च 2013 को एक अहम कदम उठाया था। इस कदम के तहत, वन, वाणिज्यिक कर विभाग (जिसमें आबकारी विभाग भी आता है) और परिवहन विभाग में होमगार्ड स्वयंसेवी नगर सैनिकों के लिए आरक्षण लागू किया गया था। इन विभागों में वनरक्षक, प्रहरी और आरक्षक के पदों पर सीधी भर्ती में 15 फीसदी आरक्षण के प्रावधान किए थे।
  • इसके बाद शासन ने 14 अगस्त 2014 को इसमें संशोधन करते हुए इस आरक्षण को 15 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया था।
  • इसके पहले जनवरी 2023 में वन विभाग की निकली भर्ती में सरकार के 14 अगस्त 2014 के नोटिफिकेशन का हवाला दिया था। इसमें होमगार्ड स्वयंसेवी नगर सैनिक के लिए 30 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया था।
e15e7884-7a0
e15e7884-7a0
e9b711a8-441
e9b711a8-441
9d554b02-b63
9d554b02-b63
ee115540-a24
ee115540-a24
7cb3ef28-f08
7cb3ef28-f08
ये खबर भी पढ़िए...

MP ESB New System: अभ्यर्थी की लोकेशन देखकर AI तय करेगा सेंटर, फर्जी एंट्री पर लगेगी लगाम

MP के युवाओं के लिए MPESB में ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के पदों पर भर्ती, लास्ट डेट बढ़ी

2026 में 14,000 से अधिक पदों के लिए होंगी 22 भर्ती परीक्षाएं, देखें MPPSC-ESB Exam Calendar

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट

Tags:
  • ESB
  • आबकारी आरक्षक परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा