ESB पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी करने पर सहमति, दो से तीन घंटे में आने की उम्मीद

Sanjay Gupta | Mar 12, 2025, 10:49 IST
Share
police mp
police mp

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट बुधवार, 12 मार्च को घोषित होने की पूरी संभावना है। यह रिजल्ट 87-13 प्रतिशत फार्मूले के आधार पर जारी किया जाएगा।

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो सकती है। दरअसल, ऐसी जानकारी आ रही है कि यह रिजल्ट 87-13 फीसदी फॉर्मूले से जारी हो सकता है। इस मामले में विधिक सलाह आने के बाद ईएसबी के चेयरमैन और अधिकारियों के साथ मंगलवार रात को ईएसबी ऑफिस में मीटिंग चलती रही। खबरें ये भी हैं कि रिजल्ट अप्रूव हो गया है और दो से तीन घंटे में ईएसबी की साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

बुधवार को यह होना संभावित

मंगलवार रात को जीएडी, ईएसबी, पीएचक्यू के बीच बैठक के बाद रिजल्ट पर सहमति हो गई है। इस मामले में जानकारी मिली है। इसके अनुसार बुधवार को रिजल्ट अप्रूव की फाइल चेयरमैन के पास जाएगी और वह इसमें मुहर लगाएंगे। रात को ही चेयरमैन ने इस संबंध में अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं कि रिजल्ट की सारी तैयारी कर फाइल बुधवार को लेकर आइए।
ये भी खबर पढ़े... एमपी पुलिस भर्ती में बड़ा अपडेट : जल्द शुरू होगी 8500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया

शाम तक रिजल्ट संभावित

चेयरमैन की साइन होने के बाद रिजल्ट जारी करने और अपलोड करने में तीन-चार घंटे का समय और लगेगा। ऐसे में पूरी संभावना है कि बुधवार तक यह रिजल्ट ईएसबी की साइट पर अपलोड हो जाएगा।

ये भी खबर पढ़ें... मप्र पुलिस भर्ती: 7500 सिपाही और 500 ऑफिस स्टाफ की भर्ती जल्द

इसके पहले विधिक सलाह घुमावदार आई

इसके पहले विधिक सलाह सही और सीधी नहीं होकर बल्कि घुमावदार आई थी। इसमें ईएसबी को 87-13 के पुराने फॉर्मूले से रिजल्ट देन से भी नहीं रोका गया । यह कहा गया है कि हाईकोर्ट के 29 जनवरी के फैसले और बाद के विधिक मामले सामने आने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि ओबीसी को 27 फीसदी दिया जाना है या नहीं। ऐसे में यदि बोर्ड पुराने फॉर्मूले से रिजल्ट देता है तो इसमें कोई रोक नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • मप्र जीएडी
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • जीएडी
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...