एमपी पुलिस भर्ती में बड़ा अपडेट : जल्द शुरू होगी 8500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया

Manya Jain | Mar 04, 2025, 18:00 IST
Share
MP POLICE BHARTI 2025
MP POLICE BHARTI 2025

मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं को एक बड़ी सौगात दी है, जिसमें पुलिस विभाग में 8000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिसे लेकर डीजीपी कैलाश मकवाना ने ट्विटर पर इस भर्ती के बारे में जानकारी साझा की है।

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए पुलिस विभाग में 8000 नए पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। हाल ही में डीजीपी कैलाश मकवाना द्वारा एक्स पर पुलिस भर्ती को लेकर पोस्ट किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि पुलिस विभाग में करीब 8500 पदों पर भर्ती को लेकर जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें7500 पद सिपाहियों के, 500 पद सब इंस्पेक्टर के और 500 पद ऑफिस स्टाफ के शामिल हैं। बता देंप्रदेश में 8 साल बाद सब इंस्पेक्टर की भर्ती होगी।

डीजीपी मकवाना ने किया ट्वीट

डीजीपी कैलाश मकवाना ने ट्वीट कर जानकारी कि सरकार ने पुलिस विभाग में भर्ती को लेकर उनके प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उन्होंने लिखा “ ✨हमारे प्रस्ताव पर सरकार स्वीकृति प्रदान करने के लिए तत्पर है...8,500 पदों पर भर्ती अभियान जल्द ही शुरू होगा..💐।” अब इस ट्वीट से पुलिस विभाग में भर्ती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Sarkari Naukri : हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में कई पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

भर्ती नियमों में हुआ था संशोधन

कुछ गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती के लिए नियमों में संशोधन किया गया था। इसमें सब इंस्पेक्टर रेडियो, फोटो फिंगरप्रिंट पद भी शामिल है। अब इन पदों के लिए उम्मीदवार 36 की जगह 38 साल की उम्र तक परीक्षा दे पाएंगे। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में 18 हजार सिपाही पद खाली हैं, जिनमें से 7500 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
ये खबर भी पढ़िए...महाकाल मंदिर की सुरक्षा होगी कड़ी, 488 होमगार्ड भर्ती को मिली मंजूरी

8 साल पहले हुई थी भर्ती

मध्य प्रदेश में 8 साल पहले सब इंस्पेक्टर, सूबेदार पदों पर भर्ती हुई थी। वर्तमान में 1200 से ज्यादा पद खाली हैं। भर्ती नियमों में संशोधन लंबित था, लेकिन अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। स्टेनो और एएसआई पदों पर पिछले 8 साल से भर्ती नहीं हुई थी। पुलिस मुख्यालय ने 1 जनवरी को प्रस्ताव भेजा, इसके बाद 30 जनवरी को शासन ने मंजूरी मिल गई है। अब 100 स्टेनो और 400 एएसआई (एम)पदों पर भर्ती होगी।

ये खबर भी पढ़िए...MP KVS Recruitment 2025 : बिलकुल भी न छोड़े केवीएस में नौकरी का चांस, ऐसे करें आवेदन

thesootr links

Tags:
  • MP Police
  • sarkari naukri
  • कैलाश मकवाना
  • sarkari naukri in mp
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • mp police bharti
  • एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा
  • sarkari naukri madhya pradesh
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच