NGT की रोक के बाद भी नर्मदा पर नहीं रुक रहा अवैध उत्खनन, हटाए गए सीहोर खनिज निरीक्षक

Sandeep Kumar | Jul 04, 2024, 14:38 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-04T142153.076
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-04T142153.076

बुदनी और भेरूंदा क्षेत्र में नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन पर रोक है । बावजूद इसके रेत माफिया लगातार अवैध खनन कर रहा है। रेत खदानों के अलावा अन्य स्थानों से भी रेत माफिया मशीन की मदद से खनन कर बारिश के लिए स्टॉक करने में जुटे हैं।

जहां एक ओर शासन-प्रशासन अवैध रेत उत्खनन रोकने का दावा करता है, वहीं मध्य प्रदेश से रेत उत्खनन की कुछ ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो तमाम सरकारी दावों की पोल खोलती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सीहोर जिले में नर्मदा नदी से हो रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की।

यहां अवैध रेत उत्खनन के मामले लगातार सामने आने के बाद गुरुवार यानी आज 4 जुलाई को बड़ा एक्शन लिया गया। सीहोर में पदस्थ खनिज निरीक्षक संतोष सूर्यवंशी को हटाकर भोपाल भेजा गया है।

नहीं है एनजीटी की रोक का असर

सीहोर के बुदनी और भेरूंदा क्षेत्र में नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन पर रोक है । बावजूद इसके रेत माफिया लगातार अवैध खनन कर रहा है।

रेत खदानों के अलावा अन्य स्थानों से भी रेत माफिया मशीन की मदद से खनन कर बारिश के लिए स्टॉक करने में जुटे हैं। कई अवैध खदानों पर तो माफिया के लोग लोगों को जाने से रोक रहे है। नहीं मानने पर धमका भी रहे हैं।

पहले भी हो चुकी है जब्ती की कार्रवाई

सीहोर जिला प्रशासन ने बीते 28 मई को भेरूंदा से 4 पोकलेन मशीन, ग्राम सोमलवाडा तहसील बुदनी से 2 पोकलेन मशीन रेत खनन करते हुए जब्त की थी। रेत के ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर 17 डंपर जब्त किए थे। हालांकि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन ही चली। जिसके चलते रेत माफियाओं पर कार्रवाई का कोई खास असर नहीं पड़ा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • ngt
  • एनजीटी
  • अवैध रेत उत्खनन
  • नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन
  • सीहोर के बुदनी और भेरूंदा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा