सौ की उम्र पार कर चुके हैं, फिर भी हैं लोकतंत्र के सजग प्रहरी, सीहोर में है शतायु वोटर्स की सबसे ज्यादा तादाद

Chandresh Sharma | Nov 17, 2023, 24:00 IST
Share
सौ की उम्र पार कर चुके हैं, फिर भी हैं लोकतंत्र के सजग प्रहरी, सीहोर में है शतायु वोटर्स की सबसे ज्यादा तादाद
सौ की उम्र पार कर चुके हैं, फिर भी हैं लोकतंत्र के सजग प्रहरी, सीहोर में है शतायु वोटर्स की सबसे ज्यादा तादाद

बात अगर शतायु वोटर्स की हो तो इनकी सबसे ज्यादा तादाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृहजिले सीहोर में है। पूरे प्रदेश में 5,253 शतायु वोटर्स हैं जिनमें महिलाओं की संख्या 3,761 है जबकि पुरुष सिर्फ 1492 हैं।

BHOPAL. लोकतंत्र के महाकुंभ में आज मतदान की आहुतियां डाली जानी हैं। ऐसे में उन वोटर्स की बात करना लाजमी है जो अपनी उम्र का सैकड़ा पूरा कर चुके हैं। बात अगर शतायु वोटर्स की हो तो इनकी सबसे ज्यादा तादाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृहजिले सीहोर में है। पूरे प्रदेश में 5,253 शतायु वोटर्स हैं जिनमें महिलाओं की संख्या 3,761 है जबकि पुरुष सिर्फ 1492 हैं। सबसे कम शतायु वोटर्स कुपोषण के लिए पहचाने जाने वाले श्योपुर में हैं।

ये हैं सबसे उम्रदराज मतदाता

प्रदेश के सबसे उम्रदराज मतदाता के रूप में बड़वानी के नाना भील की पहचान की गई है। इनकी उम्र 118 वर्ष बताई जाती है। नाना बड़वानी की पानसेमल तहसील के गवाड़ी गांव में निवास करते हैं। ये अपने गांव के पंच भी रह चुके हैं। नाना भील बताते हैं कि वे अब तक करीब 100 मर्तबा मतदान कर चुके हैं, इस बार भी पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान करेंगे। नाना भील की इच्छा है कि सरकार वृद्धावस्था पेंशन 2000 रूपए कर दे।

पानसेमला में ही 112 साल की वोटर कुंवरबाई

पानसेमला में ही 112 वर्ष की कुंवरबाई भी रहती हैं। कुंवरबाई का दावा है कि उन्होंने अब तक 80 बार वोट डाला है। घुटने जवाब दे चुके हैं, चलने फिरने में काफी परेशानी होती है, लेकिन कहती हैं कि वोट डालने तो जरूर जाएंगी। इधर भोपाल के खजूरीकलां की चंदा बी 102 साल की हैं। दावा करती हैं कि अब तक करीब 75 बार मतदान किया है। चंदा बी कहती हैं कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है।

बड़े शहरों के ये हाल

प्रदेश की राजधानी भोपाल में 165 शतायु वोटर्स हैं। जिनमें 100 तो महिलाएं ही हैं। इंदौर की बात की जाए तो यहां 172 शतायु वोटर्स हैं जिनमें 105 महिलाएं तो 67 पुरुष मतदाता हैं। जबलपुर में केवल 60 शतायु वोटर्स हैं जिनमें 37 महिलाएं तो 23 पुरुष मतदाता शामिल हैं। वहीं ग्वालियर में 129 शतायु वोटर्स हैं जिनमें 91 महिलाएं हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Amazing spirit among centenarian voters
  • vigilant guardians of democracy
  • Sehore has the highest number of centenarian voters
  • शतायु वोटर्स में गजब का जज्बा
  • लोकतंत्र के सजग प्रहरी
  • सीहोर में सबसे ज्यादा शतायु वोटर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं