शर्म आनी चाहिए, लोग रो रहे हैं तुम्हारे नाम से... तहसीलदार पर भड़के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी

Aman Vaishnav | Sept 28, 2026, 09:59 IST
Share
तहसीलदार पर भड़के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी
तहसीलदार पर भड़के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी
तहसीलदार पर भड़के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी

रीवा के महसांव गांव में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एक तहसीलदर पर भड़क उठे। कलेक्टर ने परेशान महिला के आंसू देखकर तुरंत तहसीलदार अरुण कुमार को फोन लगाया। कलेक्टर ने तहसीलदार से सख्त लहजे में कहा कि ज्यादा उड़ रहे हो अभी जमीन में उतार दूंगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • रीवा के महसांव में जनसुनवाई के दौरान एक महिला अपनी समस्या बताते हुए रो पड़ी।
  • महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, लेकिन जमीन प्रकरण में स्थगन लगा है।
  • कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मौके से गुढ़ तहसीलदार को फोन लगाया।
  • उन्होंने तहसीलदार को फटकार लगाई और नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए।
  • फोन पर हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल रीवा के महसांव में रविवार को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला जमीन की परेशानी लेकर उनके सामने आई। अपनी बात रखते हुए वह भावुक हो गई और रोने लगी।

आवास मिला, जमीन में अटका

महिला ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY – Pradhan Mantri Awas Yojana) का लाभ मिला है। लेकिन जमीन के एक प्रकरण में तहसीलदार ने स्थगन लगा दिया है।

स्थगन का मतलब है कि मामले में आगे की कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। महिला के अनुसार इसी कारण उसे निर्माण में परेशानी हो रही है।

महिला का कहना है कि वह लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर काट रही है। उसने रामजी, भारतलाल और कमलेश के नाम से चल रहे प्रकरण का जिक्र भी किया। आवास मिलने के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ने की बात कहते हुए वह रो पड़ी।

41488610-8c7
41488610-8c7


कलेक्टर ने मौके से लगाया फोन

महिला की बात सुनकर कलेक्टर ने मौके से ही गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन किया। उन्होंने प्रकरण की स्थिति पूछी। साथ ही स्थगन लगाए जाने की वजह भी जानी।

बातचीत के दौरान कलेक्टर तहसीलदार के रवैये पर नाराज दिखे। फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा, ज्यादा उड़ रहे हो, अभी जमीन में उतार दूंगा। इसके अलावा कलेक्टर ने यह भी कहा, शर्म करो, तुम्हारे नाम से लोग रो रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने प्रकरण की जानकारी लेकर महिला की समस्या सुलझाने को कहा। कलेक्टर ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

d56cfabf-564
d56cfabf-564


सामने आया फटकार का वीडियो

कलेक्टर और तहसीलदार की फोन पर हुई बातचीत का वीडियो अब सामने आया है। इसमें कलेक्टर नाराजगी जताते दिख रहे हैं।

एक और वीडियो में महिला कलेक्टर को अपनी परेशानी बताते हुए रोती दिख रही है। मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी इस कार्रवाई की चर्चा रही।

क्या होती है जनसुनवाई

जनसुनवाई में आम लोग सीधे अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखते हैं। कई बार मामले पर वहीं निर्देश भी जारी हो जाते हैं। महसांव में भी ग्रामीणों ने कलेक्टर को अपनी परेशानियां बताईं।

FAQ

  1. रीवा कलेक्टर ने तहसीलदार को फटकार क्यों लगाई?
    महसांव जनसुनवाई में एक महिला ने बताया कि जमीन के प्रकरण में स्थगन लगने से उसका काम अटका है। महिला के रोने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को फोन किया। उन्होंने तहसीलदार के रवैये पर नाराजगी जताई।
  2. रीवा कलेक्टर ने तहसीलदार को क्या निर्देश दिए?
    कलेक्टर ने प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने महिला की समस्या का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। जांच कर कार्रवाई करने को भी कहा।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं के साथ जीतू पटवारी घेरेंगे चुनाव कार्यालय

एमपी के बाद पूरे देश में विरोध की तैयारी, व्यापारियों ने किया 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान

एमपी न्यूज: 3 अक्टूबर को एमपी आ सकते हैं अमित शाह,जुटेंगे 4 राज्यों के मंत्री और पशुपालक

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी से चुनाव लड़ने का दिया था न्योता, पूर्व मुख्य सचिव का दावा

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Pradhan Mantri Awas Yojana
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी
2028 चुनाव से पहले MP भाजपा की तैयारी: भोपाल में नया मुख्यालय, 23 जिलों में बनेंगे पार्टी कार्यालय

By Ramanand Tiwari

2028 चुनाव से पहले MP भाजपा की तैयारी: भोपाल में नया मुख्यालय, 23 जिलों में बनेंगे पार्टी कार्यालय
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव, दिल्ली से आएगा उम्मीदवार, प्रदेश के दिग्गजों की उम्मीदें कमजोर!

By Ramanand Tiwari

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव, दिल्ली से आएगा उम्मीदवार, प्रदेश के दिग्गजों की उम्मीदें कमजोर!
MP के नगरीय निकायों में किसी ने पत्नी के नाम की खरीदी, तो किसी ने लिया घटिया सामान, पुराने मामलों में क्या हुई कार्रवाई?

By Sumit Kumar

MP के नगरीय निकायों में किसी ने पत्नी के नाम की खरीदी, तो किसी ने लिया घटिया सामान, पुराने मामलों में क्या हुई कार्रवाई?
नवा रायपुर में लगेगी छत्तीसगढ़ की पहली इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार

By The Sootr

नवा रायपुर में लगेगी छत्तीसगढ़ की पहली इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार
भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर विवाद, 66 गांवों के किसानों की जमीन के इस्तेमाल पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर विवाद, 66 गांवों के किसानों की जमीन के इस्तेमाल पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाएं हुईं आसान, सेवा सेतु पर मिल रहीं 38 विभागों की 939 सुविधाएं

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाएं हुईं आसान, सेवा सेतु पर मिल रहीं 38 विभागों की 939 सुविधाएं
आवारा सांड के हमले में जान गंवाने पर प्रशासन पर लगा 61.35 लाख का जुर्माना, एडीजे कोर्ट ने दिए निर्देश

By Mukesh Sharma

आवारा सांड के हमले में जान गंवाने पर प्रशासन पर लगा 61.35 लाख का जुर्माना, एडीजे कोर्ट ने दिए निर्देश