रायसेन में आबकारी टीम पर हमला, महिलाओं ने बरसाए पत्थर, ADO सरिता चंदेल घायल
Rohit Sahu | Apr 17, 2025, 11:13 IST
exrcis team attacks raisen .jpg
रायसेन में आबकारी टीम पर कार्रवाई के महिलाओं ने पत्थर बरसा दिए। इस हमले में ADO सरिता चंदेल घायल हो गईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
MP News: रायसेन (Raisen) से 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पठारी में बुधवार दोपहर 4 बजे आबकारी विभाग की टीम पर उस वक्त हमला हुआ जब वे अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे। टीम की अगुवाई कर रहीं एडीओ सरिता चंदेल को सिर में गंभीर चोट आई है। विभाग को एक शराब माफियाकी जानकारी मिली थी। जैसे ही आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध शराब बिक्री के मामले में महिला के खिलाफ केस बनाया तो महिला ने अपने परिजन और अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर टीम पर हमला बोल दिया।
घटना के तुरंत बाद घायल एडीओ सरिता चंदेल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। विभाग के अन्य कर्मचारी सुरक्षित हैं, लेकिन घटना से पूरे विभाग में तनाव का माहौल है। शराब की अवैध रूप से बिक्री के आरोप एक महिला पर हैं।
घटना के बाद आबकारी विभाग की टीम थाना कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष नामजद आरोपियों की तलाश के लिए गांव में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें..,आबकारी विभाग के बड़े अफसर EOW की रडार में, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
यह भी पढ़ें...4 दिनों में दूसरी बार एमपी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
thesootr links
महिलाओं ने पत्थर बरसाकर रोकी कार्रवाई
थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने जब एक महिला पर अवैध शराब का केस बनाया तो महिला ने अपने परिजन और अन्य ग्रामीण महिलाओं को बुला लिया। इसके बाद महिलाओं ने आबकारी टीम पर पथराव कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
जिला अस्पताल में कराया गया इलाज
शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
यह भी पढ़ें..,आबकारी विभाग के बड़े अफसर EOW की रडार में, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
यह भी पढ़ें...4 दिनों में दूसरी बार एमपी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman