ladli behna
4 दिनों में दूसरी बार एमपी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Sourabh Bhatnagar | Published:
neemch-amit-shah-visit
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के नीमच में स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में आयोजित सीआरपीएफ दिवस परेड (राइजिंग-डे) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं।
MP News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार दिन में दूसरी बार मध्य प्रदेश पहुंचे। वे बुधवार रात 11:30 बजे उदयपुर से सड़क मार्ग से होते हुए नीमच पहुंचे। गुरुवार (आज) को वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 86वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। गृहमंत्री शाह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं, जहां उन्होंने शहीद स्थल पर बल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी समारोह में शामिल हैं। इससे पहले, अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल पहुंचे थे।
![ladli behna]()
खबर यह भी...अमित शाह का नीमच दौरा, CRPF के 86वें राइजिंग डे कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, CM भी होंगे शामिल
गृहमंत्री शहीदों के परिवारों, परेड कमांडरों और जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद, वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सीआरपीएफ दिवस हर साल 19 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1950 में गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बल को ध्वज प्रदान किया था। 17 अप्रैल को आयोजित परेड में नीमच का ऐतिहासिक महत्व भी सामने आएगा। यहां 1939 में 'क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस' की स्थापना की गई थी, जिसे स्वतंत्रता के बाद 1949 में सरदार पटेल ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) नाम दिया था।
खबर यह भी...अमित शाह ने मोहन सरकार को दिया टास्क, एमपी में भरपूर दूध, फिर लक्ष्य छोटा क्यों?
सीआरपीएफ: दुनिया का सबसे बड़ा और सुसज्जित बल
सीआरपीएफ आज विश्व का सबसे बड़ा और सुसज्जित अर्धसैनिक बल है। इसने देशी रियासतों के एकीकरण से लेकर आंतरिक सुरक्षा, उग्रवाद-आतंकवाद विरोधी अभियान, अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
खबर यह भी...भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का ऐलान- सहकारी समितियां अब चलाएंगी पेट्रोल पंप और बांटेंगी गैस
सीआरपीएफ के नीमच परिसर में केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (CTC), रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र (RTC), ग्रुप केंद्र, रेंज कार्यालय, संयुक्त अस्पताल, प्रथम बटालियन और 4 सिगनल बटालियन हैं। यहां विभिन्न प्रशासनिक और ऑपरेटिंग कार्य होते हैं।
अमित शाह ने ट्वीट किया, CRPF दिवस परेड के लिए आज मध्य प्रदेश के नीमच पहुंचा। अपने वीर जवानों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। उदयपुर से नीमच यात्रा के दौरान रास्ते में राजस्थान और मध्य प्रदेश की जनता से मिले प्यार के लिए ह्रदय से आभारी हूं।
thesootr links
वीरता पदक से सम्मानित होंगे जवान
समारोह में Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) की 8 टुकड़ियां परेड करेंगी। इसके बाद, गृह मंत्री वीरता पदकों के लिए चयनित सीआरपीएफ कर्मियों को वीरता पदक प्रदान करेंगे। कोबरा, आरएएफ, वैली क्वॉट और डॉग स्क्वॉड जैसी विशेष इकाइयां भी प्रदर्शन करेंगी। यह कार्यक्रम शहीद स्थल पर बल के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद संपन्न होगा।
शहीदों के परिवारों से मुलाकात करेंगे शाह
सीआरपीएफ की ऐतिहासिक महत्वता
खबर यह भी...अमित शाह ने मोहन सरकार को दिया टास्क, एमपी में भरपूर दूध, फिर लक्ष्य छोटा क्यों?
सीआरपीएफ: दुनिया का सबसे बड़ा और सुसज्जित बल
सीआरपीएफ आज विश्व का सबसे बड़ा और सुसज्जित अर्धसैनिक बल है। इसने देशी रियासतों के एकीकरण से लेकर आंतरिक सुरक्षा, उग्रवाद-आतंकवाद विरोधी अभियान, अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
खबर यह भी...भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का ऐलान- सहकारी समितियां अब चलाएंगी पेट्रोल पंप और बांटेंगी गैस
नीमच परिसर: विविध गतिविधियों का केंद्र
अमित शाह का ट्वीट
CRPF दिवस परेड के लिए आज मध्य प्रदेश के नीमच पहुँचा। सुबह अपने वीर जवानों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूँ।
उदयपुर से नीमच यात्रा के दौरान रास्ते में राजस्थान और मध्य प्रदेश की जनता से मिले प्यार के लिए ह्रदय से आभारी हूँ। pic.twitter.com/7xwFsJpXYR
— Amit Shah (@AmitShah) April 16, 2025
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari