कांग्रेस का तंज- दीपक सक्सेना काे अमित शाह के रथ से उतारा, BJP ने दिया करारा जवाब
CHAKRESH | Apr 17, 2024, 14:49 IST
DEEPAK SAXENA
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए छिंदवाड़ा में थे। उनके साथ रथ पर पूर्व कांग्रेसी दीपक सक्सेना भी खड़े हुए थे। इसी दौरान एक सुरक्षा अधिकारी उनका हाथ पड़कर...
लोकसभा चुनाव के रण में चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस, कोई भी किसी को नीचा दिखाने में कसर नहीं छोड़ रहा है। कांग्रेसियों के लगातार भाजपा ज्वाइन करने से आहत कांग्रेस ऐसे मौके तलाश रही है, जहां वह भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा कर सके। पुराने बयान निकाले जा रहे हैं। अश्लील सीडियां सर्च की जा रही हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस ने छिंदवाड़ा की एक क्लिप जारी कर मध्य प्रदेश की राजनीति को गर्माने की कोशिश की। वीडियो क्लिप पूर्व कांग्रेसी दीपक सक्सेना से जुड़ी हुई है, जो कभी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खास माने जाते थे। इस क्लिप के जारी होने के बाद भाजपा ने भी ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है।
दरअसल कल मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए छिंदवाड़ा में थे। इस दौरान उन्होंने वहां रथ पर सवार होकर एक रैली निकाली। जिसमें उनके साथ हाल ही में बीजेपी ज्वाइन करने वाले पूर्व कांग्रेसी दीपक सक्सेना भी खड़े हुए थे। इसी दौरान एक सुरक्षा अधिकारी उनका हाथ पड़कर रथ से नीचे आने का आग्रह करता हुआ दिखाई देता है। इस दौरान दीपक सक्सेना और सुरक्षा अधिकारी के बीच कुछ बातचीत भी होती है। इसके बाद दीपक सक्सेना रथ के दूसरी साइड पर नजर आते हैं।
इस वीडियो क्लिप को कांग्रेस ने अपने अधिकृत ट्विटर मीडिया अकाउंट पर जारी करते हुए लिखा कि दीपक सक्सेना को अमित शाह के रथ से धक्का देकर उतारा गया है। उनकी बेइज्जती की गई है। इसी के साथ यह वीडियो क्लिप वायरल होने लगी और लोग तरह-तरह के कमेंट भी करने लगे।
क्लिप वायरल होने के बाद दोपहर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस के इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस सरासर झूठ बोल रही है। कांग्रेस द्वारा जारी इस वीडियो में वह रथ पर ही दिखाई दे रहे हैं। बस सहूलियत के लिए दूसरी साइड पर खड़े हो गए हैं। बहरहाल मामला चाहे कुछ भी हो कांग्रेस के इस वीडियो पर अब सियासत गरमाई हुई है। बता दें कि दो दिन पहले एक अश्लील वीडियो को लेकर भी छिंदवाड़ा की राजनीति में भूचाल आया था। यह है भूचाल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले तक पहुंचा था। हालांकि उस सीडी या अश्लील क्लिप का क्या हुआ अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
क्या है पूरा मामला

कांग्रेस ने बनाया मुद्दा
इस वीडियो क्लिप को कांग्रेस ने अपने अधिकृत ट्विटर मीडिया अकाउंट पर जारी करते हुए लिखा कि दीपक सक्सेना को अमित शाह के रथ से धक्का देकर उतारा गया है। उनकी बेइज्जती की गई है। इसी के साथ यह वीडियो क्लिप वायरल होने लगी और लोग तरह-तरह के कमेंट भी करने लगे।
वीडियो देखिए
सरासर झूठ....
ख़ुद कांग्रेस द्वारा जारी इस वीडियो में ही वो रथ पर ही दिख रहे है...
बस सहूलियत की दृष्टि से वो दूसरी साइड खड़े है...ताकि जनदर्शन हो सके.... https://t.co/FkRMpYqIpM
— Narendra Saluja ( मोदी का परिवार ) (@NarendraSaluja) April 17, 2024
बीजेपी ने दिया जवाब
क्लिप वायरल होने के बाद दोपहर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस के इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस सरासर झूठ बोल रही है। कांग्रेस द्वारा जारी इस वीडियो में वह रथ पर ही दिखाई दे रहे हैं। बस सहूलियत के लिए दूसरी साइड पर खड़े हो गए हैं। बहरहाल मामला चाहे कुछ भी हो कांग्रेस के इस वीडियो पर अब सियासत गरमाई हुई है। बता दें कि दो दिन पहले एक अश्लील वीडियो को लेकर भी छिंदवाड़ा की राजनीति में भूचाल आया था। यह है भूचाल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले तक पहुंचा था। हालांकि उस सीडी या अश्लील क्लिप का क्या हुआ अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman