भोपाल की RGPV में फैकल्टी 5 हजार में बेच रहे इंजीनियरिंग डिप्लोमा के प्रश्नपत्र, वीडियो सामने आने के बाद 3 सस्पैंड

Chandresh Sharma | Oct 05, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल की RGPV में फैकल्टी 5 हजार में बेच रहे इंजीनियरिंग डिप्लोमा के प्रश्नपत्र, वीडियो सामने आने के बाद 3 सस्पैंड
भोपाल की RGPV में फैकल्टी 5 हजार में बेच रहे इंजीनियरिंग डिप्लोमा के प्रश्नपत्र, वीडियो सामने आने के बाद 3 सस्पैंड

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पॉलिटेक्निक कॉलेज की फैकल्टी छात्रों को सेमेस्टर एग्जाम के पेपर कुछ हजार रुपए में बेच रहे हैं। इस बात का खुलासा एक वीडियो में हुआ है।

BHOPAL. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पॉलिटेक्निक कॉलेज की फैकल्टी छात्रों को सेमेस्टर एग्जाम के पेपर कुछ हजार रुपए में बेच रहे हैं। इस बात का खुलासा एक वीडियो में हुआ है। जिसमें कॉन्ट्रेक्ट फैकल्टी 5 हजार रुपए में पेपर बेचते दिखाई दिए हैं। वीडियो में पेपर के लिए डील करते हुए दिखाई और सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने 3 कॉन्ट्रेक्ट फैकल्टी को सस्पैंड किया है।

यह है वीडियो में

वीडियो में कॉन्ट्रेक्ट फैकल्टी छात्र से नगद लेता नजर आ रहा है। विश्वविद्यालय ने जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सिविल ब्रांच के गौरव जैन, हिमांशु राय और सुरभि श्रीवास्तव को निलंबित किया है। तीनों कॉन्ट्रेक्ट फैकल्टी हैं। एक अन्य फैकल्टी सतीश अहिरवार को भी नोटिस जारी किया गया है।

एफआईआर नहीं हुई

विश्वविद्यालय अभी इस मामले में जांच ही कर रहा है, वहीं मामले में एफआईआर कराए जाने को लेकर फिलहाल चुप्पी साध ली गई है। बता दें कि बीते साल भी आरजीपीवी के पॉलिटेक्निक कॉलेज में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिसमें 15 से 20 हजार में पेपर की डीलिंग के ईमेल और स्क्रीनशॉट सामने आए थे। प्रिंसिपल ने साइबर सेल को मामले की जांच के लिए चिट्ठी लिखी थी लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। उक्त मामले में भी फैकल्टी सतीश अहिरवार का नाम सामने आया था, लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिले। इस मामले में भी अहिरवार को नोटिस दिया गया है।

प्राचार्य डॉ आरके श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में इंटर्नल कमेटी गठित कर दी गई है। वीडियो के आधार पर 3 को सस्पैंड किया गया है। एक को नोटिस भी जारी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच का अनुरोध किया है। एफआईआर का निर्णय वही लेंगे। इस मामले में बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ एचएस त्रिपाठी कहते हैं कि यह गोपनीयता भंग करने और आर्थिक अपराध से जुड़ा मामला है। तत्काल एफआईआर होनी चाहिए। अधिकारी बचाव करेंगे तो उन पर भी सवाल खड़े होंगे।

Tags:
  • MP News
  • MP न्यूज़
  • Bhopal's RGPV
  • engineering diploma question papers sold
  • 3 faculty suspended
  • भोपाल की RGPV
  • इंजीनियरिंग डिप्लोमा के प्रश्नपत्र बिके
  • 3 फैकल्टी सस्पैंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा