हाईकोर्ट इंदौर में बंशी गुर्जर फर्जी एनकाउंटर में एएसपी अनिल पाटीदार की याचिका
Sanjay Gupta | Jun 13, 2025, 13:36 IST
cbi asp patidar
नीमच के 16 साल पुराने फर्जी एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। एडिशनल एसपी अनिल पाटीदार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी। कोर्ट ने सीबीआई से केस डायरी तलब की है।
नीमच के 16 साल पुराने फर्जी बंशी गुर्जर एनकाउंटर मामले में फरार चल रहे पुलिस अधिकारियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में दो महीने पहले डीएसपी ग्लैडविन एडवर्ड की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं एएसआई दुर्गाशंकर तिवारी ने 22 अप्रैल को सरेंडर किया था।
अब इस मामले में शामिल अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी सीबीआई के आवेदन पर जिला न्यायालय ने वारंट जारी किए हैं। सीबीआई इन सभी की तलाश कर रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए अब बड़वानी के एडिशनल एसपी अनिल पाटीदार ने इंदौर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
इस मामले में पाटीदार की ओर से पेश वकील ने कहा कि पाटीदार सरकारी अधिकारी हैं और सीबीआई जांच में लगातार दस सालों से मदद कर रहे हैं। अभी तक आए 6-7 समन के दौरान उपस्थित भी हुए हैं। अब आशंका है कि सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करेगी, क्योंकि इसके पहले वह डीएसपी ग्लेडविन को गिरफ्तार कर चुकी है। इसलिए गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए और अग्रिम जमानत दी जाए।
इसके पहले इस केस में गिरफ्तार अधिकारियों को जिला कोर्ट से जमानत नहीं मिली। वहीं पीथमपुर सीएसपी विवेक गुप्ता, एसीपी क्राइम भोपाल मुख्तार कुरैशी के साथ ही पाटीदार की भी अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है। अब गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट ही रास्ता बचा है।
इस मामले में सीबीआई ने बताया कि मनासा एसडीओपी अनिल पाटीदार ने इस मामले में दो टीम गठित की थी। पहली टीम में पहली में निरीक्षक परमार, एसआई मुख्तार कुरैशी, प्रधान आरक्षक श्यामलाल बेणीराम, आरक्षक अनोखीलाल, अनवर, मंगलसिंह थे।
दूसरी टीम में टीआई ग्लेडविन कर, एसआई विवेक गुप्ता, एसडीओपी अनिल पाटीदारा, प्रधान आऱक्षक भगवान सिंह, आरक्षक नीरज प्रधान, फतेहसिंह, दुर्गाशंकर, मुनव्वर उददीन और चालक कमलेंद्र थे।
ग्लैडविन, गुप्ता और पाटीदार ने गोली मारी थी। बाद में मृतक की पहचान बंशी गुर्जर के रूप में की। जो बाद में पुलिस द्वारा जीवित पकड़ा गया और इसमें जांच के लिए के सीबीआई के पास आया। समन के बाद भी यह उपस्थित नहीं हो रहे हैं।
नीमच के 16 साल पुराने फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने एक अप्रैल को इंदौर से दो अहम गिरफ्तारी की थी। इसमें पन्ना में पदस्थ डीएसपी ग्लैडविन एडवर्ड कर और प्रधान आरक्षक नीरज प्रधान है। इस 7 फरवरी 2009 के चर्चित कांड को लेकर यह सीबीआई जांच उज्जैन के गोवर्धन पंडया और नीमच के मूलचंद खींची द्वारा हाईकोर्ट इंदौर में लगाई गई याचिका पर साल 2013-14 में हुए आदेश से शुरू हुई।
इस एनकाउंटर मामले में पुलिस ने जो रामपुरा थाने नीमच में एफआईआर लिखी जो तत्कालीन थाना प्रभारी ग्लैडविन ने ही लिखवाई थी। इसके अनुसार बात करें तो- ग्लैडविन रामपुरा टीआई थे, मनासा एसडीओपी अनिल पाटीदार थे।
सात फरवरी 2009 को एसपी वेदप्रकाश शर्मा ने जानकारी दी कि बंशी गुर्जर गांधीसागर की ओर से छिपा हुआ है और रात को अपने घर पर पेशन मोटरबाइक से नलवा जा रहा है। इसके पास हथियार रहते हैं। थाना प्रभारी कुकडेशवर पीएस परमार और टीआई बघाना मुख्त्यार कुरैशी व मनासा टीआई विवेक गुप्ता को भी खबर दी गई।
![81901c4f-5e8]()
गुजर्र को पकड़ने के लिए दो दल बने एक में टीआई परमार, कुरैशी के साथ प्रधानआरक्षक श्याम पाल सिंह, वेणीराम, आर अनोखी लाल, आर अनवर, मंगल सिंह थे। दूसर दल में ग्लेडविन, विवेक गुप्ता, अनिल पाटीदार, भगवान सिंह, नीरज प्रधान, फतेह सिंह दुर्गाशंकर तिवारी, आर मनुरव्दीन, कमलेंद्र थे।
गुर्जर का एक साथी घनशायम कुछ दिन बाद सड़क एक्सीडेंट में मारा गया। इसका भी केस हुआ। लेकिन एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि घनश्याम तो जिंदा है और उज्जैन जेल में है। इस पर उससे पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि यह गुर्जर ने ही उसे बताया था कि मरने की नौटंकी करो, सारे केस खत्म हो जाएंगे।
घनश्याम के पास मोबाइल में एक वीडियो मिला जिसमें एक कार्यक्रम में बंशी नाचते हुए दिखा। इस पर पुलिस चौंक गई। उसका पता निकाला और आईजी उज्जैन उपेंद्र जैन ने टीम बनाकर बंशी गुर्जर को जिंदा पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें...इंदौर में किसान की आत्महत्या में नायब तहसीलदार रंधावा, RI विवलकर, पटवारी गुप्ता, बाबू कुशवाह निलंबित
इस मामले में कई अधिकारी जांच के राडार में है। इसमें तत्कालीन एसपी वेदप्रकाश शर्मा जो रिटायर हो गए हैं और अभी बाबा रामदेव की कंपनी का काम देखते हैं। उनके साथ ही अनिल पाटीदार जो अभी बडवानी एडिशनल एसपी है और उस समय मनासा एसडीओ थे, वह मोबाइल बंद कर गायब है। विवेक गुप्ता जो पीथमपुर सीएसपी हैं और उस समय मनासा टीआई थे,, मुख्तयार कुरैशी एसीपी भोपाल जो उस समय टीआई बघाना थे सभी भी जांच के घेरे में हैं।
यह भी पढ़ें..इंदौर में GST की असिस्टेंट कमिशनर एकता सोनी को 50 हजार के बांड और 6 शर्तों के साथ अग्रिम जमानत
thesootr links
अब इस मामले में शामिल अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी सीबीआई के आवेदन पर जिला न्यायालय ने वारंट जारी किए हैं। सीबीआई इन सभी की तलाश कर रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए अब बड़वानी के एडिशनल एसपी अनिल पाटीदार ने इंदौर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
हाईकोर्ट में पाटीदार की ओर से यह रखे गए तर्क
सीबीआई से मांगी केस डायरी, नहीं तो खुद हों पेश
हाईकोर्ट ने इस पर सीबीआई से केस डायरी मांगी। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि डायरी दिल्ली में है और अभी नहीं आई है। इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह केस यहां दस दिन से लगा हुआ है और केस डायरी अभी तक नहीं आई है। जिला कोर्ट में डायरी चार दिन में आ गई थी। वहां से क्यों नहीं बुलाई गई। सीबीआई की ओर बताया गया कि दिल्ली से केस डायरी आएगी। हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि 23 जून को अगली सुनवाई होगी और तब केस डायरी नहीं आती है तो फिर जांच अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर पेश हों। पाटीदार के वकील ने जब तक गिरफ्तारी की रोक की मांग रखी लेकिन हाईकोर्ट ने आदेश में राहत नहीं दी है।
इसके पहले जिला कोर्ट से इन्हें भी नहीं मिली राहत
बंशी गुर्जर केस में पाटीदार ने ही बनाईं थी दो टीम
दूसरी टीम में टीआई ग्लेडविन कर, एसआई विवेक गुप्ता, एसडीओपी अनिल पाटीदारा, प्रधान आऱक्षक भगवान सिंह, आरक्षक नीरज प्रधान, फतेहसिंह, दुर्गाशंकर, मुनव्वर उददीन और चालक कमलेंद्र थे।
ग्लैडविन, गुप्ता और पाटीदार ने गोली मारी थी। बाद में मृतक की पहचान बंशी गुर्जर के रूप में की। जो बाद में पुलिस द्वारा जीवित पकड़ा गया और इसमें जांच के लिए के सीबीआई के पास आया। समन के बाद भी यह उपस्थित नहीं हो रहे हैं।
2009 का है चर्चित फर्जी एनकाउंटर कांड
इस एनकाउंटर केस में पुलिस द्वारा लिखी FIR में यह है
सात फरवरी 2009 को एसपी वेदप्रकाश शर्मा ने जानकारी दी कि बंशी गुर्जर गांधीसागर की ओर से छिपा हुआ है और रात को अपने घर पर पेशन मोटरबाइक से नलवा जा रहा है। इसके पास हथियार रहते हैं। थाना प्रभारी कुकडेशवर पीएस परमार और टीआई बघाना मुख्त्यार कुरैशी व मनासा टीआई विवेक गुप्ता को भी खबर दी गई।
81901c4f-5e8
गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए दो दल बने
इस तरह हुआ एनकाउंटर
दोनों दलों ने जगह तय कर प्लानिंग बनाकर तैयारी कर ली। ग्लैडविन द्वारा लिखवाई एफआईआर में है कि हमारा दल एक बाइक की जांच कर रहा था तभी पहले दल के लोगों की आवाज आई गुर्जर सरेंडर कर दो। उनकी बात सुनकर हमने बाइक वाले को देखा और आवाज लगाई सरेंडर कर दो, तभी उसने दो फायर किए एक मेरी बाजू पर और गुप्ता के रगड़ करते हुए लगी। आगे लिखा है कि मैंने और गुप्ता ने जान की परवाह नहीं करते हुए गोली चलाई। वहीं मनासा एसडीओ पाटीदार ने भी गोली चलाई, वह गिर गया। उसके पास डायरी व अन्य कागज थे इसमें बंशी गुर्जर नाम लिखा था, वह घायल था उसे रामपुरा अस्पताल ले गए।
बाद में पता चला गुर्जर जिंदा
वीडियो में नाचते मिला बंशी
यह भी पढ़ें...इंदौर में किसान की आत्महत्या में नायब तहसीलदार रंधावा, RI विवलकर, पटवारी गुप्ता, बाबू कुशवाह निलंबित
इन अधिकारियों पर लटक रही तलवार
यह भी पढ़ें..इंदौर में GST की असिस्टेंट कमिशनर एकता सोनी को 50 हजार के बांड और 6 शर्तों के साथ अग्रिम जमानत
खबर को 5 लाइन में समझिए
- नीमच के 2009 के फर्जी बंशी गुर्जर एनकाउंटर मामले में आरोपी एएसपी अनिल पाटीदार ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई है।
- इससे पहले डीएसपी ग्लैडविन और एएसआई दुर्गाशंकर की गिरफ्तारी हो चुकी है।
- हाईकोर्ट ने सीबीआई से केस डायरी तलब की है, नहीं लाने पर जांच अधिकारी को पेश होने का आदेश दिया है।
- एफआईआर में पाटीदार, गुप्ता और ग्लेडविन द्वारा गोली चलाने का जिक्र है।
- बंशी एनकाउंटर में मरा घोषित हुआ था, लेकिन बाद में वीडियो में नाचते मिला और जिंदा पकड़ा गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari