व्यापार में घाटा होने पर सिपाही का बेटा छापने लगा नकली नोट

Jitendra Shrivastava | May 07, 2024, 21:12 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के दतिया में युवक नकली नोट छापने लगा। आरोपी ने बताया उसे नकली नोट बनाने का आइडिया शाहिद कपूर की फर्जी वेब सीरिज देखकर आया। इसके बाद आरोपी ने यूट्यूब पर कई वीडियो देखे और सामान जुटाकर छापने लगा नकली नोट...

BHOPAL. दतिया झांसी पुलिस ने कानपुर बायपास से आधी रात में चेकिंग करते वक्त दो स्कूटी सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया। चारों युवकों से ढाई लाख रुपए के नकली नोट, नकली नोट बनाने वाली मशीन और कच्चा मटेरियल जब्त किया गया है। पकड़े गए युवकों में दो युवक दतिया जिले के निवासी हैं।

शाहिद कपूर की फर्जी वेब सीरिज देखकर आया आइडिया

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड सिपाही का बेटा है भिंड जिले के लहार का रहने वाला है। आरोपी बिल्डिंग मटेरियल के व्यापार में घाटा होने और जल्दी बड़ा आदमी बनने की चाहत में नकली नोट छापने लगा। उसने दतिया के दो लड़कों को भी गिरोह में शामिल कर लिया। आरोपी को नकली नोट बनाने का आइडिया शाहिद कपूर की फर्जी वेब सीरिज देखकर आया। इसके बाद आरोपी ने यूट्यूब पर कई वीडियो देखे और सामान जुटाकर नकली नोट छापने का कारोबार शुरू कर दिया।

ढाई लाख के नकली नोट और मशीन जब्त

जानकारी के अनुसार एजेंटों के बुलाने पर 4 आरोपी बूढ़ा गांव होते हुए पाल कॉलोनी की तरफ जा रहे हैं। बूढ़ा गांव के पास पुलिस की चेकिंग देख दो दोपहिया वाहनों पर 4 युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से ढाई लाख के नकली नोट, नोट छापने की मशीन और कच्चा माल बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान भिंड के लहार निवासी पंकज मल्होत्रा, आशिक उर्फ आशीष जाटव, मनीष जाटव और शिवहरे के रूप में हुई। पंकज के पिता सिपाही हैं जो भिंड में ही ​पदस्थ हैं।

नकली नोट छापने वाले चार युवक गिरफ्तार, नकली नोट बनाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड सिपाही का बेटा

Tags:
  • नकली नोट
  • गिरोह का मास्टरमाइंड सिपाही का बेटा
  • नकली नोट छापने वाले चार युवक गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा