नकली धान बीज पर छापा: SDM, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, गोदाम सील

Sandeep Kumar | Jun 08, 2025, 21:27 IST
Share
fake-paddy-seeds-raid-mp
fake-paddy-seeds-raid-mp

गोदाम संचालक रविन्द्र बिसेन और भूमेश्वर पटले से पुलिस और कृषि विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। यह भी जांचा जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नकली धान बीज बेचने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। वारासिवनी तहसील के ग्राम मेंहदीवाड़ा स्थित बीज गोदाम पर एसडीएम, पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने दबिश दी। वहां घटिया और अमानक बीज बेचते हुए पकड़े गए।

"नरहरि एग्री प्राइवेट लिमिटेड" नामक गोदाम से नकली बीजों के सैंपल लिए गए। इन सैंपल्स को जांच के लिए भेजा गया है। गोदाम संचालक रविन्द्र बिसेन और भूमेश्वर पटले से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने गोदाम और ऑफिस को सील कर दिया है। इस कार्रवाई ने किसानों को नकली बीज से बचा लिया। यह घटना खाद-बीज लूट को उजागर करती है, जो गरीब किसानों को नुकसान पहुंचाती है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में कोरोना के नए मरीजों में मिल रहा ओमिक्रॉन वेरिएंट, 26 हो गए एक्टिव मरीज

खाद-बीज घोटाले की खुली पोल

बालाघाट में किसानों के साथ हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने एक नकली धान बीज गोदाम पर छापा मारा। लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि किसानों को घटिया बीज महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। इससे किसानों की फसल और भविष्य दोनों खतरे में पड़ रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस नेत्री नूरी खान का विवादित बयान- ईद नहीं, होली पर कटते हैं ज्यादा जानवर

वारासिवनी के मेंहदीवाड़ा में हुई कार्रवाई

प्रशासन को सूचना मिली कि ग्राम मेंहदीवाड़ा में नकली धान बीज का बड़ा गोदाम संचालित हो रहा है। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर संयुक्त रूप से दबिश दी। दबिश के दौरान गोदाम में जो दृश्य सामने आया, वह चौंकाने वाला था।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में चल रहा था फिर हेरा फेरी वाला पैसा डबल कांड, ED ने आकर दे दिया थप्पा

फर्जी बीज बेचने का आरोप

यह गोदाम 'नरहरि एग्री प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से संचालित किया जा रहा था। अधिकारियों ने यहां से नकली और अमानक बीज बरामद किए, जिन्हें किसानों को धान बीज के नाम पर बेचा जा रहा था। यह धोखाधड़ी योजनाबद्ध तरीके से की जा रही थी, जिसमें कई किसानों की मेहनत और पूंजी दांव पर लगी थी।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Forecast : एमपी में गरज के साथ चलेगी तेज हवा, उत्तर-पश्चिम में लू का प्रकोप रहेगा जारी

ऑफिस-गोदाम सील

दबिश के बाद एसडीएम ने मौके पर ही गोदाम और ऑफिस को सील कर दिया। बीज के नमूने एकत्र किए गए जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संचालकों से पूछताछ जांच जारी

गोदाम संचालक रविन्द्र बिसेन और भूमेश्वर पटले से पुलिस और कृषि विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। यह भी जांचा जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। यदि इस नेटवर्क में कोई बड़ा गिरोह शामिल है, तो प्रशासन उनके खिलाफ भी कठोर कदम उठाएगा।

किसानों को धोखा

यह मामला सिर्फ एक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि किसानों के हक की लड़ाई है। ये किसान दिन-रात मेहनत कर देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करते हैं। नकली बीज न केवल फसल को बर्बाद करते हैं, बल्कि किसानों का भरोसा भी तोड़ते हैं। इस कार्रवाई ने समय रहते कई किसानों को एक और नुकसान से बचा लिया।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

नकली बीज रैकेट का भंडाफोड़

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट
  • धान
  • बीज
  • गोदाम सील
  • नकली बीज रैकेट का भंडाफोड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती