कांग्रेस नेत्री नूरी खान का विवादित बयान- ईद नहीं, होली पर कटते हैं ज्यादा जानवर
Sandeep Kumar | Jun 08, 2025, 20:25 IST
noori-khan-controversial-video
नूरी खान ने संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का हवाला देते हुए कहा कि हर नागरिक को खानपान की आजादी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर कुछ लोग धार्मिक भावनाओं को भड़काकर समाज में ज़हर घोलने की कोशिश करते हैं।
MP News: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद हुआ है। उन्होंने वीडियो में दावा किया कि होली के समय बेजुबान जानवरों की बलि अधिक दी जाती है। मटन की खपत सामान्य से 600 प्रतिशत अधिक हो जाती है। नूरी ने धार्मिक स्वतंत्रता और विविधता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में भी बलि की परंपरा है। कुछ तत्व त्योहारों पर नफरत फैलाते हैं।
नूरी ने मटन दुकानों पर आधार कार्ड और CCTV लगाने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री पर शिप्रा नदी की दुर्दशा और शराबबंदी को लेकर सवाल उठाए। नूरी खान के बयान पर प्रतिक्रियाएं तेज़ हो गई हैं। यह मामला राजनीतिक गरमाहट पकड़ रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना: सौर ऊर्जा से कनेक्ट होंगे प्रदेश के कृषि फीडर्स
नूरी खान ने अपने वीडियो में दावा किया कि भारत में सिर्फ ईद नहीं, कई हिंदू पर्वों में भी जानवरों की बलि दी जाती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में देवी देवताओं को दी जाने वाली बलियों का उल्लेख किया। नूरी ने इसे धार्मिक आस्था का हिस्सा बताया।
ये खबर भी पढ़िए...धान खरीदी में गड़बड़झाले के बाद अब परिवहन में घोटाला
नूरी खान ने सरकार से मांग की है कि मटन की सभी दुकानों पर आधार कार्ड अनिवार्य किया जाए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मांस किस जानवर का है और कहां से आ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार इन दुकानों को बिना प्रमाण के टारगेट किया जाता है, जो धार्मिक भेदभाव को बढ़ावा देता है।
ये खबर भी पढ़िए...जिस मूंग को एमपी सरकार ने बताया था जहरीला, वो मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा
ये खबर भी पढ़िए...कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी के बाद पहली बार सीएम मोहन यादव के साथ मंच पर नजर आएंगे मंत्री विजय शाह
वीडियो के अंतिम हिस्से में नूरी खान ने सीएम मोहन यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन की शिप्रा नदी में 16 नालों का गंदा पानी मिल रहा है, जबकि मुख्यमंत्री वहां परिक्रमा कर रहे हैं। नूरी ने खुद को उज्जैन की बेटी बताते हुए कहा कि मां शिप्रा की पवित्रता के लिए उन्होंने आंदोलन किया है। शराबबंदी पर उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि शराब की दुकानों को शहर से बाहर ले जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
कांग्रेस नेता नूरी खान
नूरी ने मटन दुकानों पर आधार कार्ड और CCTV लगाने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री पर शिप्रा नदी की दुर्दशा और शराबबंदी को लेकर सवाल उठाए। नूरी खान के बयान पर प्रतिक्रियाएं तेज़ हो गई हैं। यह मामला राजनीतिक गरमाहट पकड़ रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना: सौर ऊर्जा से कनेक्ट होंगे प्रदेश के कृषि फीडर्स
हिंदू परंपराओं में बलि का जिक्र
ये खबर भी पढ़िए...धान खरीदी में गड़बड़झाले के बाद अब परिवहन में घोटाला
मटन दुकानों पर निगरानी की मांग
ये खबर भी पढ़िए...जिस मूंग को एमपी सरकार ने बताया था जहरीला, वो मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा
ये खबर भी पढ़िए...कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी के बाद पहली बार सीएम मोहन यादव के साथ मंच पर नजर आएंगे मंत्री विजय शाह
नूरी ने बोला सरकार पर हमला
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
कांग्रेस नेता नूरी खान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari