कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी के बाद पहली बार सीएम मोहन यादव के साथ मंच पर नजर आएंगे मंत्री विजय शाह

The Sootr | Jun 08, 2025, 17:12 IST
Share
vijay-shah-sofia-kurashi-controversy-mp-cm-public-event
Photograph: (the sootr)

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक साथ दिखाई देंगे। शाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच चल रही है।

BHOPAL. भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव सार्वजनिक कार्यक्रम में एक साथ नजर आएंगे। यह मौका तब आया है, जब विजय शाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच चल रही है। हालांकि, अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही उन्होंने इस्तीफा दिया है।

विजय शाह का विवादित बयान

मध्य प्रदेश के मोहन यादव सरकार में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन व भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री विजय शाह ने बीते दिनों भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान के बाद काफी बवाल मचा और पार्टी नेताओं को बचाव में उतरना पड़ा। इस विवादित बयान से हालांकि, पार्टी ने किनारा कर लिया।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हुए एक कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने कहा था कि कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों की बहन बता दिया था। इस बयान के बाद देश और प्रदेशभर में विरोध की आवाजें बुलंद हो गईं। विरोधियों ने इसे सेना की गरिमा और महिला अधिकारों के खिलाफ एक अपमानजनक टिप्पणी बताया।

सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं मामले की जांच के आदेश

एमपी के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की एसआईटी से जांच का आदेश दिया था। हालांकि, अभी तक शाह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके साथ ही अभी तक एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में नहीं दाखिल की है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मंत्री विजय शाह तीन बार सार्वजनिक तौर पर कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी मांग चुके हैं। साथ ही विजय शाह ने कहा है कि वह अदालत के आदेश का पालन करेंगे और जो भी कानून के तहत उचित होगा, वह उसे स्वीकार करेंगे।

विजय शाह की विवादित टिप्पणी से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें...

कर्नल सोफिया मामले में SIT विजय शाह को भेजेगी नोटिस, अब होगी मंत्री पूछताछ

आखिर कहां हैं जनजातीय मंत्री विजय शाह, उनकी गैरमौजूदगी से ये बड़े काम अटके

विजय शाह मामले की SC में सुनवाई, कोर्ट ने SIT को जांच के लिए दिया वक्त, नहीं होगी मंत्री की गिरफ्तारी

हाईकोर्ट के आदेश के बाद इंदौर के मानपुर थाना में मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज

मंत्री विजय शाह पर FIR करो, बदजुबानी पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, हो सकता है इस्तीफा

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम यादव और मंत्री शाह

यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जा रहा है। 9 जून को दोपहर 2 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी में इस मौके पर कोल जनजातीय सम्मेलन का आयोजन होना है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह मौजूद रहेंगे।

b7d4a652-b0d
b7d4a652-b0d

सार्वजनिक कार्यक्रम में सीएम और विजय शाह का एक साथ दिखना

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चल रही जांच के बावजूद, यह पहला अवसर होगा जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विजय शाह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में एक साथ दिखेंगे। यह स्थिति इस समय और भी अहम बन जाती है, जब शाह के खिलाफ जांच चल रही है और मुख्यमंत्री खुद इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

विपक्ष ने बोला था जमकर हमला

विजय शाह के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां विपक्ष ने इस पर हमला बोला और शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी ने चुप्पी साधे रखी। पार्टी के भीतर भी यह मुद्दा संवेदनशील बन गया, क्योंकि शाह एक महत्वपूर्ण मंत्री हैं और उनका बयान पार्टी की छवि पर असर डाल सकता है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह

Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • विजय शाह
  • जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह
  • कर्नल सोफिया
  • सोफिया कुरैशी
  • विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती