SDM बनकर पति संग अवैध वसूली कर रही थी BJP नेत्री, अचानक पुलिस ने घेर लिया और फिर...
Sourabh Bhatnagar | Mar 06, 2025, 11:55 IST
thesootr
मध्य प्रदेश के देवास जिले में नकली एसडीएम बनकर दुकानदारों से अवैध वसूली करने वाले एक दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरिता मालवीय और धीरज राठौर दुकानदारों को धमकाकर उनसे पैसे ऐंठते थे।
मध्य प्रदेश के देवास में खुद को एसडीएम बताकर लोगों से अवैध वसूली करने वाली एक कथित महिला बीजेपी नेत्री को पुलिस ने उसके पति के साथ गिरफ्तार किया है। यह कपल नकली अधिकारी बनकर दुकानदारों को धमकाता था और पैसों की मांग करता था।
कांटाफोड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों सरिता मालवीय और धीरज राठौर को धर दबोचा। एडिशनल एसपी एचएन बाथम ने बताया कि पीड़ित दुकानदार शैतान सिंह की शिकायत पर यह गिरफ्तारी हुई। आरोपी उससे 10,000 रुपए की मांग कर रहे थे, जिसमें से 5,000 रुपए वे पहले ही वसूल चुके थे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके बेटे का फोन नंबर लिया और उसे भी धमकाया। इसके बाद आरोपी धीरज राठौर ने उसकी जेब से जबरदस्ती 5,000 रुपए निकाल लिए और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो उसे झूठे केस में फंसा दिया जाएगा।
पुलिस जांच में पता चला है कि यह दंपती पहले भी कई जगहों पर लोगों को ठग चुका है। ये लोग फर्जी अधिकारी बनकर दुकानदारों और व्यापारियों को डराते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे। इसके अलावा, यह भी शक जताया जा रहा है कि इन्होंने कई अन्य जिलों में भी इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस अब अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
नकली एसडीएम बनकर लोगों से वसूली करने वाले सरिता मालवीय और धीरज राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल था और क्या इनके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।
कांटाफोड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों सरिता मालवीय और धीरज राठौर को धर दबोचा। एडिशनल एसपी एचएन बाथम ने बताया कि पीड़ित दुकानदार शैतान सिंह की शिकायत पर यह गिरफ्तारी हुई। आरोपी उससे 10,000 रुपए की मांग कर रहे थे, जिसमें से 5,000 रुपए वे पहले ही वसूल चुके थे।
खबर यह भी...
कैसे हुआ मामले का खुलासा
नकली एसडीएम बनकर अवैध वसूली करने वाले इस दंपती की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। लेकिन मामला तब खुला, जब फरियादी शैतान सिंह, जो कि नयापुरा घाटी में चिकन की दुकान चलाता है, ने कांटाफोड़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में शैतान सिंह ने बताया कि एक कार में बैठकर सरिता मालवीय और धीरज राठौर उसकी दुकान पर पहुंचे। धीरज ने बताया कि गाड़ी में बैठी महिला एसडीएम हैं और दुकान में गाय का मांस बेचा जा रहा है। दुकानदार ने सफाई दी कि वह केवल मुर्गे का मांस बेचता है और उसके पास इसका लाइसेंस भी है। लेकिन फर्जी अधिकारी बने दंपती ने उसे धमकाते हुए 10,000 रुपए की मांग की और कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे गाय के मांस की बिक्री के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरिता, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वह आष्टा से भाजपा टिकट की दावेदार भी थीं।
दुकानदार को दी धमकी, जबरन निकाले पैसे
पुलिस ने कैसे पकड़ा नकली एसडीएम जोड़ा
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी पुनीत गेहलोद ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी सुरेखा निम्बोदा के नेतृत्व में एक स्पेशल पुलिस टीम बनाई गई, जिसने 4 मार्च को आरोपियों को ट्रैक कर लिया। जैसे ही पुलिस ने दोनों को घेरा, महिला आरोपी ने फिर से अपना रौब झाड़ते हुए खुद को एसडीएम बताया, लेकिन इस बार पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले भी कर चुके थे धोखाधड़ी
खबर यह भी...
गिरफ्तार दंपती के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman