प्रचार में उतरे परिवारः Shivraj के लिए साधना, नकुल के लिए कमल मैदान में, दिग्गी की फैमिली भी उतरी
Jitendra Shrivastava | Apr 09, 2024, 16:58 IST
THESOOTR
चुनाव में जीत के लिए नेता क्या कुछ नहीं करते। हर कोई जमीन से जुड़ा नजर आना चाहता है। यही वजह है कि अब चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के परिजन भी दिखते हैं। वे सेवा की बात करते हैं, पुराने काम गिनाते हैं।
रविकांत दीक्षित, BHOPAL. राम...राम अम्मा, दादा राधे-राधे! कैसे हो? सब बढ़िया? भैया खड़े हैं चुनाव में...ध्यान रखना है। आप तो हमारे परिवार के हैं। कुछ इसी तरह का मजमून होता है प्रत्याशियों के परिवार वालों का। जी हां, मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रत्याशियों के साथ अब प्रचार में उतरे परिवार जन। उम्मीदवारों की पत्नी, बेटे, बहू वोट मांग रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से प्रत्याशी शिवराज ( Shivraj) सिंह चौहान के लिए उनकी पत्नी और पुत्र प्रचार कर रहे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ के लिए उनकी पत्नी प्रिया और पिता कमलनाथ प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। ऐसे अनेक नेता हैं, जिनकी जीत के लिए परिवार वाले भी हजार जतन कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
विदिशा: शिवराज के लिए पत्नी और पुत्र उतरे
![THESOOTR]()
पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान स्वयं अल सुबह से देर रात तक प्रचार कर रहे हैं। उनकी पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय भी लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनता से वोट मांग रहे हैं। शेड्यूल कुछ इस तरह बनाया जा रहा है कि पूरा क्षेत्र कवर हो जाए। शिवराज जहां चुनावी सभाएं कर रहे हैं तो साधना और कार्तिकेय बैठक कर रणनीति बना रहे हैं।
छिंदवाड़ा: नकुल के लिए कमल और प्रिया मैदान में
![THESOOTR]()
मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ के लिए उनकी पत्नी प्रिया चुनाव प्रचार कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वे एक खेत में भी फसल काटती नजर आई थीं। इधर, नकुल के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वे क्षेत्र में जाकर सभाएं कर रहे हैं।
गुना: प्रियदर्शनी और महाआर्यमन ने संभाला जिम्मा
![THESOOTR]()
गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्र में ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे और पुत्र महाआर्यमन भी प्रचार का जिम्मा संभाल रहे हैं। दोनों जनता से ज्योतिरादित्य के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। प्रियदर्शनी ने एक सभा में कहा था कि महाराज को पूरे क्षेत्र की चिंता रहती है।
राजगढ़: दिग्गी के साथ पत्नी, बेटा और पोता भी
![THESOOTR]()
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के पक्ष में उनकी पत्नी अमृता सिंह और पुत्र जयवर्धन सिंह प्रचार कर रहे हैं। खुद दिग्विजय सिंह भी ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हैं। कई बार उनके साथ पोता भी नजर आता है। पोते से चुनाव प्रचार कराने को लेकर दिग्विजय को विपक्षी नेताओं ने आड़े हाथ भी लिया था। आपको बता दें कि दिग्विजय क्षेत्र में वादा निभाओ यात्रा निकाल रहे हैं।
भोपाल: आलोक के साथ पत्नी डॉली कर रहीं प्रचार
![THESOOTR]()
भोपाल सीट से बीजेपी ने आलोक शर्मा को टिकट दिया है। आलोक तो प्रचार कर ही रहे हैं, साथ में उनकी पत्नी डॉली शर्मा भी क्षेत्र में प्रचार करते नजर आ रही हैं। वे प्रचार के दौरान महिलाओं के बीच पहुंचकर पति को वोट देने की अपील कर रही हैं। वे स्थानीय लोगों को अपने पुराने संबंधों का हवाला दे रही हैं। बता दें, डॉली सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे पार्टी की गतिविधियों में भी सक्रिय रहती हैं।
'द सूत्र' आपको बता रहा है मध्यप्रदेश की चुनिंदा सीटों की कहानी...

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari