फेमस यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी पर जानलेवा हमला, नाम क्या है? भूपेंद्र जोगी… डायलॉग से हुए थे फेमस
Amresh Kushwaha | May 09, 2024, 11:36 IST
भूपेंद्र जोगी
'नाम क्या है? भूपेंद्र जोगी' इस लाइन को कहने वाले फेमस यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी पर जानलेवा हमला हुआ है। तो आइए जानते हैं कौन है भूपेंद्र जोगी और क्या है पूरा मामला...
BHOPAL. 'नाम क्या है? भूपेंद्र जोगी' इस पर बने कई मीम सोशल मीडिया पर आपने देखा ही होंगा। इस लाइन को कहने वाले फेमस यू-ट्यूबर ( Famous YouTuber ) भूपेंद्र जोगी पर मंगलवार रात को भोपाल में जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूपेंद्र जोगी का फ़िलहाल भोपाल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम की एक और मेहरबानी- NS ने BRTS पर लगाए मनमर्जी के विज्ञापन होर्डिंग्स, यूनिपोल
भूपेंद्र दुकान से घर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो नकाबपोश आए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना 6 मई 2024 ( मंगलवार ) रात सवा दस ( 10:15 ) बजे भोपाल के मालवीय नगर इलाके की है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र जोगी को हादसे में करीब 40 टांके लगे हैं। वह फिलहाल हॉस्पिटल में ही भर्ती हैं। भूपेंद्र और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस फिलहाल अज्ञात हमलावरों को ढूंढने में लगी हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...Honey Trap Case | पीड़िता बयानों से पलटी या Police ने लिखी Script ?
अस्पताल में भर्ती भूपेंद्र ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार को दुकान बंद कर रात को करीब 10:15 बजे घर के लिए निकला था। जैसे ही बापू की कुटिया के नजदीक पहुंचा, बाइक सवार 2 युवकों ने पीछे से हमला कर दिया। बाइक से गिरते ही धारदार हथियार से वार किया और फरार हो गए। दोनों के चेहरे पर नकाब थे। जहां हमला हुआ, वह जगह अरेरा हिल्स थाने से महज 100 मीटर दूर है।
भूपेंद्र ने बताया कि 15 मई को मुंबई में एक OTT प्लेटफॉर्म के शो के लिए ऑडिशन देने जाना है। ऑडिशन में सफल होने पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। अब लगता है कि मेरा सपना पूरा नहीं होगा।
भूपेंद्र के बड़े भाई एडवोकेट सतीश जोगी ने कहा- भूपेंद्र केवल काम से काम रखता है। हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ओटीटी के बुलावे के कारण कोई हमला कर सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...कमलेश्वर डोडियार BJP में जाएंगे? MP के सबसे गरीब विधायक ने कर दिया ये बड़ा खुलासा...
भोपाल में बरखेड़ी जोगीपुरा के रहने वाले भूपेंद्र जोगी (38) की न्यू मार्केट में कपड़ों की दुकान है। कपड़े की दुकान चलाने वाले भूपेंद्र जोगी सोशल मीडिया पर बेहद फेमस हैं और एक यू-ट्यूब चैनल भी चलाते हैं। उनके यूट्यूब पर 2 लाख 50 हजार और इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।
ये खबर भी पढ़िए...हनी ट्रैप केस : आरती, श्वेता और अभिषेक कैसे छूटे? पुलिस ने क्यों नहीं लिखा IAS अधिकारी का नाम
दिसंबर 2023 में भूपेंद्र जोगी ( Bhupendra Jogi ) का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने मध्यप्रदेश की सड़के वाशिंगटन से अच्छी होने की बात कही थी। शिवराज के बयान को भूपेंद्र ने एक मीडिया डिस्कशन में सपोर्ट किया था। इस वीडियो को 50 लाख से अधिक बार देखा गया था। शिवराज ने यह वीडियो देखने के बाद उन्हें मुलाकात के लिए बुलाया था।

जानें क्या है पूरा मामला

हमले के बाद भूपेंद्र जोगी ने क्या कहा
अस्पताल में भर्ती भूपेंद्र ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार को दुकान बंद कर रात को करीब 10:15 बजे घर के लिए निकला था। जैसे ही बापू की कुटिया के नजदीक पहुंचा, बाइक सवार 2 युवकों ने पीछे से हमला कर दिया। बाइक से गिरते ही धारदार हथियार से वार किया और फरार हो गए। दोनों के चेहरे पर नकाब थे। जहां हमला हुआ, वह जगह अरेरा हिल्स थाने से महज 100 मीटर दूर है।
15 मई को OTT का है फाइनल ऑडिशन
भूपेंद्र ने बताया कि 15 मई को मुंबई में एक OTT प्लेटफॉर्म के शो के लिए ऑडिशन देने जाना है। ऑडिशन में सफल होने पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। अब लगता है कि मेरा सपना पूरा नहीं होगा।
भूपेंद्र के बड़े भाई एडवोकेट सतीश जोगी ने कहा- भूपेंद्र केवल काम से काम रखता है। हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ओटीटी के बुलावे के कारण कोई हमला कर सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...कमलेश्वर डोडियार BJP में जाएंगे? MP के सबसे गरीब विधायक ने कर दिया ये बड़ा खुलासा...
कौन है भूपेंद्र जोगी ?
भोपाल में बरखेड़ी जोगीपुरा के रहने वाले भूपेंद्र जोगी (38) की न्यू मार्केट में कपड़ों की दुकान है। कपड़े की दुकान चलाने वाले भूपेंद्र जोगी सोशल मीडिया पर बेहद फेमस हैं और एक यू-ट्यूब चैनल भी चलाते हैं। उनके यूट्यूब पर 2 लाख 50 हजार और इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।
ये खबर भी पढ़िए...हनी ट्रैप केस : आरती, श्वेता और अभिषेक कैसे छूटे? पुलिस ने क्यों नहीं लिखा IAS अधिकारी का नाम
'अमेरिका से बेहतर सड़के' वीडियो से हुए थे फेमस
दिसंबर 2023 में भूपेंद्र जोगी ( Bhupendra Jogi ) का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने मध्यप्रदेश की सड़के वाशिंगटन से अच्छी होने की बात कही थी। शिवराज के बयान को भूपेंद्र ने एक मीडिया डिस्कशन में सपोर्ट किया था। इस वीडियो को 50 लाख से अधिक बार देखा गया था। शिवराज ने यह वीडियो देखने के बाद उन्हें मुलाकात के लिए बुलाया था।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava