Union Minister के भाषण के बीच किसानों ने तख्ती दिखाकर किया विरोध
Jitendra Shrivastava | Mar 11, 2024, 22:31 IST
किसानों ने किया केंद्रीय मंत्री का विरोध।
मध्यप्रदेश के छतरपुर में 3200 करोड़ रुपए से बन रहे सोलर प्लांट का शिलान्यास के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मंच से भाषण दे रहे थे। उसी दौरान किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। तब केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि समस्या जल्द दूर की जाएगी।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के छतरपुर में केंद्रीय मंत्री (Union Minister) डॉ. वीरेंद्र कुमार मंच से बोल रहे थे। इस दौरान पंडाल में मौजूद किसानों ने तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। यह देख मंच पर मौजूद क्षेत्रीय विधायक ने माइक हाथ में लेकर किसानों को शांत रहने को कहा और बोला कि केंद्रीय मंत्री आपकी समस्या सुनकर ही यहां से जाएंगे। उसके बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया।
एनटीपीसी के 630 मेगावाट वाला सोलर प्लांट छतरपुर जिले के ग्राम बरेठी में 2800 एकड़ जमीन पर लगने जा रहा है। 3200 करोड़ रुपए की लागत वाले इस सोलर प्लांट का शिलान्यास करने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार पहुंचे थे। जब केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार मंच से नीचे उतरे तो किसानों ने अपनी समस्या बताई। केंद्रीय मंत्री (Union Minister) ने सभी किसानों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की समस्या जल्द दूर की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के मंत्री मंच से भाषण दे रहे तभी प्लांट के लिए अधिग्रहित जमीन के मालिक किसान हाथों में तख्ती लेकर पहुंच गए और मुआवजा की मांग समेत सोलर प्लांट की जगह थर्मल पावर प्लांट की मांग करने लगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
लोकसभा चुनाव के लिए MP से कांग्रेस उम्मीदवार तय, टिकट कटा तो छलका दर्द
BJP की दहलीज पर खड़े Deepak Joshi की घर वापसी में रोड़ा, मामला होल्ड
भगवान भरोसे मंत्रालय... जहां आग लगी, वहां 2 साल से बंद पड़े CCTV cameras
लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर क्या बोले आशुतोष राणा, जानिए
किसानों ने बताया कि NTPC ने 2011-12 में हमारी खेती की जमीन को अपने कब्जे में ले लिया था और मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक पूरा मुआवजा नहीं दिया। इसके साथ ही वादा किया गया कि थर्मल पावर प्लांट लगाया जाएगा तो अब उसकी जगह सोलर पावर प्लांट लगाया जा रहा है जिससे हम किसानों का कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। अगर थर्मल पावर प्लांट लगता तो हम किसानों के बेटों को नौकरी मिलती, मजदूरी मिलती. लेकिन अब सोलर पावर प्लांट में कोई भी नौकरी के आसार नजर नहीं आ रहे। इसी बात का विरोध हम सभी किसान कर रहे हैं।
क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर NTPC के अधिकारियों एवं संबंधित विभाग से चर्चा करके किसानों के हित में पहल की जाएगी और निराकरण किया जाएगा।
किसानों की मुआवजा और थर्मल पावर प्लांट की मांग

किसान बोले- NTPC ने 2011-12 में मुआवजा देने की बात कही थी
किसानों ने बताया कि NTPC ने 2011-12 में हमारी खेती की जमीन को अपने कब्जे में ले लिया था और मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक पूरा मुआवजा नहीं दिया। इसके साथ ही वादा किया गया कि थर्मल पावर प्लांट लगाया जाएगा तो अब उसकी जगह सोलर पावर प्लांट लगाया जा रहा है जिससे हम किसानों का कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। अगर थर्मल पावर प्लांट लगता तो हम किसानों के बेटों को नौकरी मिलती, मजदूरी मिलती. लेकिन अब सोलर पावर प्लांट में कोई भी नौकरी के आसार नजर नहीं आ रहे। इसी बात का विरोध हम सभी किसान कर रहे हैं।
किसानों की समस्या का निराकरण किया जाएगा
क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर NTPC के अधिकारियों एवं संबंधित विभाग से चर्चा करके किसानों के हित में पहल की जाएगी और निराकरण किया जाएगा।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari