चाइना के लहसुन से डरे किसान, अवैध तरीके से मध्यप्रदेश में आ रहा, जानें किसानों को क्यों कम मिल रहा अपनी उपज का रेट

Jitendra Shrivastava | Dec 22, 2023, 24:00 IST
Share
चाइना के लहसुन से डरे किसान, अवैध तरीके से मध्यप्रदेश में आ रहा, जानें किसानों को क्यों कम मिल रहा अपनी उपज का रेट
चाइना के लहसुन से डरे किसान, अवैध तरीके से मध्यप्रदेश में आ रहा, जानें किसानों को क्यों कम मिल रहा अपनी उपज का रेट

मध्यप्रदेश के किसानों के सामने चाइनीज लहसुन ने एक बड़ी दिक्कत खड़ी कर दी है। किसानों को समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है

MANDSAUR. मध्यप्रदेश के किसानों को एक अजीब समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के किसानों के सामने चाइनीज लहसुन ने एक बड़ी दिक्कत खड़ी कर दी है। लहसुन पैदा करने वाले किसानों को सही भाव नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि चाइना से आने वाला लहसुन अवैध तरीके से मध्यप्रदेश में आ रहा है और कम रेट में बिकने के कारण स्थानीय किसानों को उनकी अपनी लहसुन की फसल का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

किसानों के साथ नहीं हो पा रहा न्याय

लहसुन के दाम बाजार में काफी ऊंचे चल रहे हैं, लेकिन किसानों में नाराजगी है कि 21000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर उनके साथ न्याय नहीं हो पा रहा है। भले ही भाव 8 हजार रुपए प्रति क्विटंल से बढ़कर 21000 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया है, लेकिन ये भी लंबे समय तक नहीं रहेगा और किसानों का कहना है कि ये भी कम है।

किसानों से ज्यादा व्यापारी कमाता है

किसानों ने बताया कि पिछले 3 सालों में अब जाकर भाव बड़े हैं, लेकिन ये भी कुछ दिनों में कम हो जाएंगे। जिस भाव में लहसुन यहां बिकती है उससे कहीं ज्यादा व्यापारी कमाता है और लोगों को लगता है कि किसान भाव ज्यादा ले रहा है। थोड़े दिन बाद ये भाव भी कम हो जाएंगे। वही 3 से 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल का भाव अच्छी लहसुन का मिलेगा।

किसानों की मांग बंद होना चाहिए चाइनीज लहसुन

कुछ किसानों का कहना है कि सरकार को चाइना से आ रही लहसुन को तुरंत बंद करना चाहिए। चोरी छुपे नेपाल के रास्ते ये लहसुन भारत आ रही है। चाइना की लहसुन के साथ कोरोना संक्रमण भी फैलने की उम्मीद ज्यादा है। अमेरिका ने भी चाइना से लहसुन का काम बंद कर दिया है तो ऐसे में भारत सरकार को भी चाइनीज लहसुन को यहां आने से रोकना चाहिए। इसके कारण सबसे बड़ा नुकसान मध्यप्रदेश के किसानों को उठाना पड़ रहा है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Garlic from China
  • farmers of Madhya Pradesh scared
  • garlic is coming to MP illegally
  • farmers are getting less rate of garlic
  • चाइना का लहसुन
  • मध्यप्रदेश के किसान डरे
  • अवैध तरीके से एमपी में आ रहा लहसुन
  • किसानों को कम मिल रहा लहसुन का रेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा