गुना में ग्रामीणों ने रोकी एक्सप्रेस ट्रेन, ट्रैक पर बैठे, मचा हड़कंप
Dolly patil | Nov 01, 2024, 13:29 IST
हला बोल 1
मध्य प्रदेश के गुना के म्याना रेलवे स्टेशन के पास खजुरी अंडरपास के नजदीक शुक्रवार सुबह पांच गांवों के लगभग 500 ग्रामीणों ने ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक लिया।
मध्य प्रदेशके गुना के म्याना रेलवे स्टेशन के पास खजुरी अंडरपास के नजदीक शुक्रवार सुबह पांच गांव के लगभग 500 ग्रामीणों ने ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक लिया। दरअसल यहां ग्रामीण खजुरी के रेलवे अंडरपास में लंबे समय से पानी भरने की समस्या को लेकर नाराज थे। जानकारी के मुताबिक करीब आधे घंटे ग्रामीणों ने ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन किया। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया।
गुना में बेटियों ने कोर्ट में हत्यारे पिता की करतूत सुनाई, कहा - पापा ने लुढ़िया से मां का सिर फोड़ा, उनकी बोलती बंद हुई तो भाग गए
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारियों के साथ म्याना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की समझाइश के बाद ग्रामीणों को ट्रेक से हटाया गया, तब कहीं जाकर ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन को रवाना किया जा सका और ट्रेक का यातायात सुचारू हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से अंडरब्रिज में कई फीट तक पानी भरा हुआ है। इस कारण यहां से निकलना संभव नहीं हो पा रहा है। कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
बताया जा रहा है कि रेलवे अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन देने के बाद रेलवे अंडर पास में भरे पानी को निकालने के लिए इंजन चलाया। पानी निकलना शुरू होने के बाद ही ग्रामीण ट्रैक से हटे तब कहीं जाकर रेल यातायात फिर से शुरू हो सका। जानकारी के मुताबिक इस दौरान ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे ट्रैक पर ही खड़ी रही।
वहीं ग्वालियर संभाग आयुक्त ( कमिश्नर ) मनोज खत्री ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का तत्काल निराकरण कराने के लिए कलेक्टर गुना को निर्देशित किया गया है। सूत्रों ने बताया है कि रेलवे की पुलिया से पानी निकालने के लिए पंप चालू हो गया है।
गुना में बेटियों ने कोर्ट में हत्यारे पिता की करतूत सुनाई, कहा - पापा ने लुढ़िया से मां का सिर फोड़ा, उनकी बोलती बंद हुई तो भाग गए
मौके पर पहुंची पुलिस
महीनों से अंडरब्रिज में भरा है पानी
अधिकारियों ने हटवाया पानी
वहीं ग्वालियर संभाग आयुक्त ( कमिश्नर ) मनोज खत्री ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का तत्काल निराकरण कराने के लिए कलेक्टर गुना को निर्देशित किया गया है। सूत्रों ने बताया है कि रेलवे की पुलिया से पानी निकालने के लिए पंप चालू हो गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari