उज्जैन पहुंचते ही फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल का हुआ ग्रैंड वेलकम
Dolly patil | Oct 28, 2024, 07:46 IST
निकिता पोरवाल
फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली निकिता पोरवाल रविवार को इंदौर पहुंचीं। जहां एयरपोर्ट पर मंत्री तुलसी सिलावट ने उनका स्वागत किया।
फेमिना मिस इंडिया-2024 बनने के बाद निकिता पोरवाल रविवार यानी 27 अक्टूबर को अपने शहर उज्जैन पहुंची है। इसी दौरान निकिता के परिवार वालों के साथ उनके शहर के लोगों ने उनका ग्रैंड वेलकम किया।
निकिता ने टावर चौक से इस्कॉन मंदिर तक रोड शो भी किया, जिसमें उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। वहीं निकिता ढोल की थाप पर डांस करती नजर आई।
जानें कौन हैं Femina Miss India 2024 का ताज जीतने वालीं निकिता पोरवाल
निकिता रविवार दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुंचीं थी। यहां सबसे पहले वह अरविंद नगर स्थित अपने घर गईं। जहां मां राजकुमारी पोरवाल ने बेटी की आरती उतारी। निकिता की दादी तो इतनी उत्साहित थीं कि जैसे ही निकिता ने घर में प्रवेश किया वे डांस करने लगीं। इस मौके पर लोगों ने निकिता पर फूल बरसाए और उनके स्वागत में आतिशबाजी की। बच्चियों ने वेलकम डांस किया। इस दौरान निकिता ने जय महाकाल कहकर सभी का अभिवादन किया।
मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने जीता Femina Miss India 2024 का खिताब
निकिता श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और गर्भ गृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। नंदी महाराज के कान में मनोकामना भी कही और वहां बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया।
![निकिता]()
इससे पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और प्रशांत त्रिपाठी ने भगवान महाकाल का दुपट्टा प्रसाद और भगवान की तस्वीर भेंट कर मिस इंडिया का सम्मान किया।
हाथ जोड़कर किया अभिवादन
जानें कौन हैं Femina Miss India 2024 का ताज जीतने वालीं निकिता पोरवाल
निकिता के स्वागत में आतिशबाजी
मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने जीता Femina Miss India 2024 का खिताब
महाकाल का लिया आशीर्वाद
निकिता
इससे पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और प्रशांत त्रिपाठी ने भगवान महाकाल का दुपट्टा प्रसाद और भगवान की तस्वीर भेंट कर मिस इंडिया का सम्मान किया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari