Live Blog
MP में वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया एक लाख 45000 करोड़ का लेखानुदान
Feb 12, 2024, 11:04 IST

Synopsis: मप्र विधानसभा में सोमवार को मोहन सरकार का लेखानुदान ( अंतरिम बजट ) पेश किया गया। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पटल पर वर्ष 2024-25 के लिए एक लाख 45 हजार करोड़ रुपए का लेखानुदान प्रस्तुत किया।

BHOPAL. मप्र विधानसभा में सोमवार को मोहन सरकार का लेखानुदान ( अंतरिम बजट ) पेश किया गया। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पटल पर वर्ष 2024-25 के लिए एक लाख 45 हजार करोड़ रुपए का लेखानुदान प्रस्तुत किया। लेखानुदान के माध्यम से विभागों को अप्रैल से जुलाई 2024 तक विभिन्न योजनाओं में खर्च के लिए राशि आवंटित की गई है। लेखानुदान में करारोपण संबंधी नए प्रस्ताव और खर्च की नइ मद शामिल नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी पर काम कर रही है। लेखानुदान की प्राप्त राशि जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट में शामिल की जाएगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है।

विधानसभा परिसर में कांग्रेस नेताओं को इनकम टैक्स के नोटिस की चर्चा भी रही। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं को ब्लैकमेल कर रही है। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा, हम गांधी के लोग हैं, गोडसे के नहीं जो माफीनामा लिख दें। हम पेश होंगे और जवाब देंगे।

ये खबर भी पढ़ें... मोहन सरकार के अंतरिम बजट या लेखानुदान में आज क्या होगा खास, जानें...
Feb 12, 2024, 13:51 IST
वर्ष 2024-25 अनुमान में आय और खर्च का गणित

  • बजट अनुमान में कुल राजस्व प्राप्तियां 2,52,268.03 करोड़
  • राज्य कर से राजस्व प्राप्तियां 96,553.30 करोड़
  • गैर कर राजस्व प्राप्तियां 18,077.33 करोड़
  • बजट अनुमान में राजस्व व्यय 2,51,825.13 करोड़
  • पुनरीक्षित अनुमान में राजस्व व्यय 2,31,112.34 करोड़
  • बजट अनुमान में राजस्व आधिक्य 442.90 करोड़
  • कुल पूंजीगत प्राप्तियां का बजट अनुमान 59,718.64 करोड़
  • कुल पूंजीगत परिव्यय का बजट अनुमान 59,342.48 करोड़

Feb 12, 2024, 13:49 IST
1,45,229 करोड़ रुपए का लेखानुदान प्रस्तुत, इस पर कल चर्चा होगी

  • वित्तीय वर्ष के लिए बजट में सम्मिलित राशि- 3,48,986.57 करोड़।
  • लेखानुदान के लिए धनराशि 1,45,229.55 करोड़ ।
  • लेखानुदान राशि में मतदेय राशि 1,19,453 05 करोड़।

Feb 12, 2024, 12:09 IST
सिरोंज के 8 गांवों में बनेंगे तालाब- मंत्री सिलावट

विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा, पांच साल से परेशान हैं, सिंचाई परियोजनाएं मंजूर नहीं की जा रही है। जवाब में जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि ‌उनके सिरोंज क्षेत्र के आठ गांवों के 1800 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर तालाब बनाने की मंजूरी जल्द दी जाएगी।

Feb 12, 2024, 12:07 IST
मरकाम बोले- क्या सरकार के पास आदिवासी जिलों के लिए पैसे की कमी ?

विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा, स्कूल भवनों में शौचालय, खेल मैदान आदि की व्यवस्था को लेकर जो जानकारी दी गई है वह सही नहीं है। डिंडोरी जिले के स्कूलों में सुविधा नहीं है, जवाब में कहा गया है कि भारत सरकार पैसा नहीं दे रही है। मरकाम ने कहा, क्या राज्य सरकार के पास आदिवासी जिले में सुविधा देने के लिए पैसे की कमी है।

Feb 12, 2024, 12:05 IST
जमीन मिलते ही बनाएंगे स्कूल भवन- स्कूल शिक्षा मंत्री

विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सोहनलाल वाल्मीकि, मधु भाऊ भगत और सूर्य प्रकाश ने स्कूलों के भवन का मामला उठाया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा, जमीन की कमी मुद्दा है। विधायकों के साथ चर्चा करके स्कूल भवन के लिए स्थान तय करेंगे। जैसे ही जमीन उपलब्ध होती है, सरकार काम शुरू कर देगी।

Feb 12, 2024, 12:04 IST
सही काम के लिए भी सिफारिश करनी पड़ रही: विधायक नितेंद्र

विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सही काम के लिए लोगों को सिफारिश करनी पड़ रही है। उन्होंने राजस्व विभाग के पोथी, रिकॉर्ड दुरुस्तगी पर सवाल किया। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के स्थान पर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो काम नहीं हो पा रहे हैं, उनकी समयसीमा तय करेंगे।

Feb 12, 2024, 12:00 IST
विधायक दिव्यराज बोले- पटवारी लापरवाह है, किसानों के नाम छूटे

विधायक दिव्यराज सिंह ने कहा, रामरति पांडे नाम के पटवारी ने बहुत लापरवाही की हैं। पटवारी के पास कुछ छूटे हुए आवेदन हैं तो उनको भी योजना से जुड़वा दिया जाए।

Feb 12, 2024, 11:13 IST
ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट