इंदौर डायोसिस में बिशप नियुक्ति के लिए दिल्ली में हो रही वोटिंग, नियुक्ति से पहले ही विरोध शुरू
Vishwanath Singh | Jun 10, 2025, 13:12 IST
The Sootr
चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के प्रमुख सदस्य फादर आशीष मसीह ने आरोप लगाया है कि चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) में बिशप मनोज चारण उनकी पत्नी नीना यहेजकेल चरण को इंदौर डायोसिस का बिशप नियुक्त करने जा रहे है।
भोपाल डायोसिस का कार्यालय इंदौर के मसीही कन्या मंदिर स्कूल में है। इसमें बिशप की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। असल में प्रोटेस्टेंट ईसाई समाज ने इसको लेकर विरोध करना शुरू कर दिया है। समाजजनों का आरोप है कि भोपाल डायोसिस में मनोज चरण परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और अपनी पत्नी को बिशप बनाने के लिए गुपचुप तरीके से दिल्ली में वोटिंग करवा रहे हैं। इसके संबंध में जब चुनाव अधिकारी एल्वन क्रिश्चन सिनड से चर्चा की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। साथ ही चुनाव को लेकर उन पर लग रहे आरोपों के संबंध में मनोज चरण से भी चर्चा करने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के प्रमुख सदस्य फादर आशीष मसीह ने आरोप लगाया है कि चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) में बिशप मनोज चारण उनकी पत्नी नीना यहेजकेल चरण को इंदौर डायोसिस का बिशप नियुक्त करने जा रहे है। इस नियुक्ति के पूर्व बिशप मनोज चारण ने न तो चुनाव प्रक्रिया का पालन किया है और न ही इस संबंध में किसी चर्च को सूचना दी गई। गुपचुप तरीके से चुनावों की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। इस संबंध में मध्यप्रदेश के समस्त चर्च के पदाधिकारियों ने चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के मोडरेटर समेत अन्य पदाधिकारियों को शिकायतें भेजी है।
सीएनआई के प्रमुख सदस्य फादर आशीष मसीह ने यह भी आरोप लगाया है कि चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के बिशप पीएन सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही बिशप मनोज चरण चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के सर्वेसर्वा (डिप्टी मॉडरेटर) बने हुए हैं। पीएन सिंह ने करोडों की संपत्ति में गड़बडियां की थीं। इसी का परिणाम है कि बिशप पीएन सिंह फिलहाल सलाखों के पीछे है। पीएन सिंह के पदचिन्हों पर चलते हुए बिशप मनोज चरण ने भी चर्च की करोड़ों की प्रॉपर्टी बेच दी है। अब चर्च की बाकी संपत्तियों पर भी वे कब्जा जमाना चाहते हैं। इसके लिए बिशप अपनी पत्नी नीना यहेजकेल को बिशप नियुक्त करवाने में लगे हैं।
यह खबर भी पढ़ें...फिर टली Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, अब 11 जून को उड़ान भरेंगे भारत के शुभांशु शुक्ला
यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : इंदौर में 3 हजार 400 वर्गफीट का आवसीय बंगला किराए के लिए उपलब्ध है
आशीष ने बताया कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के सदस्यों ने इंदौर डायोसिस में बिशप नियुक्ति को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया है। जिसमें हाटपीपलिया से अभिषेक जस्टिन, नागदा से विल्सन मसीह, महू से आशीष मसीह, बीना से नवनीत ने विरोध दर्ज किया है। चुनाव को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट से एक नोटिस भी दिया गया है। वाराणसी से भी विरोध दर्ज कराया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट से भी नोटिस दिए गए हैं। इस संबंध में चर्च के सदस्यों ने बिशप मनोज चरण व अन्य पदाधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस ज्ञापन में चर्च के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को उठाया है।
यह खबर भी पढ़ें...मध्य प्रदेश बिजली विभाग देगा 50 हजार रुपए तक का इनाम, बस करना को ये काम
यह खबर भी पढ़ें...अब इन बच्चों की कोचिंग का खर्च उठाएगी MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
यह है पूरा मामला
डिप्टी मॉडरेटर बनकर मनोज ने की गड़बड़ियां
यह खबर भी पढ़ें...फिर टली Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, अब 11 जून को उड़ान भरेंगे भारत के शुभांशु शुक्ला
यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : इंदौर में 3 हजार 400 वर्गफीट का आवसीय बंगला किराए के लिए उपलब्ध है
इन चर्च के सदस्यों ने दर्ज कराया विरोध
यह खबर भी पढ़ें...मध्य प्रदेश बिजली विभाग देगा 50 हजार रुपए तक का इनाम, बस करना को ये काम
यह खबर भी पढ़ें...अब इन बच्चों की कोचिंग का खर्च उठाएगी MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari