इंदौर में मॉडर्न ब्रेड कंपनी पर लगाया एक लाख का जुर्माना, पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

Vikram Jain | Jan 17, 2024, 18:34 IST
Share
इंदौर में मॉडर्न ब्रेड कंपनी पर लगाया एक लाख का जुर्माना, पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप!
इंदौर में मॉडर्न ब्रेड कंपनी पर लगाया एक लाख का जुर्माना, पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

इंदौर में ब्रेड में छिपकली निकलने के मामले में मॉडर्न कंपनी एक लाख रुपए का जुर्माना।

INDORE. इंदौर में उपभोक्ता फोरम ने मॉडर्न कंपनी ब्रेड पर 7 साल पुराने मामले में एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। उपभोफ्ता फोरम ने ब्रेड में छिपकली निकलने के मामले में ब्रेड कंपनी के खिलाफ जुर्माना लगाया है। इंदौर उपभोक्ता फोरम ने मॉडर्न ब्रेड कंपनी को ब्रेड बनाने की प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही का दोषी घोषित करते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना और 6% ब्याज अदा करने का आदेश सुनाया है।

10 हजार रुपए भी शिकायतकर्ता को चुकाने होंगे

इंदौर में उपभोक्ता फोरम ने 2015 के मामले में सुनवाई के बाद मंगलवार को फैसला सुनाया है। उपभोक्ता फोरम ने ब्रेड कंपनी को जुर्माना राशि पर 3 दिसंबर 2015 से अब तक 6 प्रतिशत ब्याज देने के भी आदेश जारी किए हैं। फर्म को केस खर्च के 10 हजार रुपए भी शिकायतकर्ता को चुकाने होंगे।

ब्रेड में लगी थी जली हुई छिपकली

शिकायतकर्ता मनीषा अग्रवाल ने बताया, '28 नवंबर 2015 को हमने राऊ इंडस्ट्रियल एरिया से मॉडर्न ब्रेड खरीदी थी। मांगने पर भी बिल नहीं दिया गया। छोटे बेटे को ब्रेड देने के लिए बड़े बेटे ने पैकेट खोला था, उसे लगा कि ब्रेड एक तरफ से जली है। उसने हमें बताया। हमने देखा तो ब्रेड जली हुई नहीं थी, उसमें जली हुई छिपकली थी।

Get in Touch - 2024-01-17T183443.423.png
Get in Touch - 2024-01-17T183443.423.png


मामले में एसडीएम ने नहीं की कोई कार्रवाई

ब्रेड के किनारे में मरी हुई छिपकली लगी होने के मामले में शिकायत महू एसडीएम से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद हमने उपभोक्ता फोरम में केस कर क्षतिपूर्ति के लिए 3 लाख रुपए का मुआवजा मांगा था। सबूत के तौर पर ब्रेड के फोटो पेश किए थे।'

इसलिए केस करने का फैसला लिया

मामले में मनीषा अग्रवाल ने कहा कि वो एक कामकाजी महिला हूं। उन्हे दुकान में बैठना पड़ता है। ऐसे में बच्चों को ब्रेड खाने के लिए कह देते हैं। बच्चे खुद ही खोलकर ब्रेड खा लेते हैं। मेरे जैसी कई वर्किंग महिलाएं बच्चों को ब्रेड देती होंगी। इसे बनाने में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है तो ये हेल्थ के साथ खिलवाड़ है। ब्रेड बनाने वाली फर्म की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। हमने गुप्ता बेकरी से ब्रेड खरीदी थी। उन्हें बताया तो वे कहने लगे कि हम सिर्फ ब्रेड बेचते हैं, बनाते नहीं हैं। इसके बाद हमने तय किया कि मॉडर्न ब्रेड पर केस करना चाहिए।'

बता दे कि मध्य प्रदेश में मॉडर्न ब्रेड, सबसे पॉपुलर ब्रेड में से एक है। यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि कंपनी की ओर से दावा किया जाता है कि वह भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रेड निर्माता है।

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Case of lizard coming out in bread
  • fine on Modern Company Bread
  • Indore Consumer Forum
  • Negligence in the process of making bread
  • ब्रेड में छिपकली निकलने का मामला
  • मॉडर्न कंपनी ब्रेड पर जुर्माना
  • इंदौर उपभोक्ता फोरम
  • ब्रेड बनाने की प्रक्रिया में लापरवाही
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा