land mafia अरुण डागरिया सहित महेंद्र जैन, अतुल सुराना पर जमीन धोखाधड़ी में फिर FIR

Jitendra Shrivastava | Apr 15, 2024, 22:52 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के इंदौर में इस संबंध में शिकायत कर्ताओं द्वारा थाना लसुडिया पर शिकायत की गई। जांच के बाद फेनी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर अरुण डागरिया और महेंद्र जैन के साथ वीटेक मार्कोन कंपनी के अतुल सुराणा पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

संजय गुप्ता, INDORE. प्रिंसेस स्टेट कालोनी के प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले भूमाफिया (land mafia) पर थाना लसुडिया में जमीन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में जांच के बाद फेनी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर अरुण डागरिया और महेंद्र जैन के साथ वीटेक मार्कोन कंपनी के अतुल सुराणा पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

प्लॉट के रुपए लेकर पजेशन नहीं दिया गया

पुलिस उपायुक्त अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि थाना लसुडिया में एमआर-11 पर स्थित जमीन पर प्रिंसेस स्टेट कॉलोनी काटकर आम लोगों को प्लॉट बेचकर उनसे धनराशि प्राप्त की गई, लेकिन प्लॉट धारकों को उनका पजेशन नहीं दिया गया। कॉलोनी के नाम पर धोखाधड़ी की गई। इस संबंध में शिकायत कर्ताओं द्वारा थाना लसुडिया पर शिकायत की गई। जांच के बाद फेनी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर अरुण डागरिया और महेंद्र जैन के साथ वीटेक मार्कोन कंपनी के अतुल सुराणा पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Loksabha Election: BJP ओवर कॉन्फिडेंट, RSS अलर्ट, क्या होगा रिजल्ट?

ये है मामला

जांच सहायक पुलिस आयुक्त कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में जांच में पाया कि फैनी कन्स्ट्रेक्शन और वीटेक मार्कोन प्रायवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बनाकर एमआर-11 स्थित भूमि पर प्रिंसेस स्टेट नाम की कॉलोनी विकसित की। इसके बाद मार्केटिंग कर फैनी कन्स्ट्रक्शन के डायरेक्टर अरूण डागरिया और महेन्द्र जैन तथा वीटेक मार्कोन प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अतुल सुराना ने 24 से अधिक व्यक्तियों से पैसा लेकर अविकसित कालोनी के प्लॉट बेच दिए। 1998 से आज तक उनको प्लॉट का आधिपत्य नहीं दिया गया। उक्त आरोपियों द्वारा अन्य भूमि पर प्लॉट दिखाकर बेच दिए गए।

आरोपियों ने दिखाए झूठे सपने

आरोपियों द्वारा लोगों को सर्वसुविधा संपन्न कॉलोनी का सब्जबाग दिखाकर प्लॉट बेचने के नाम पर ठगा गया। विभिन्न प्लॉट धारकों से प्राप्त 24 आवेदन पत्र की जांच पर से पुलिस थाना लसुडिया में अपराध क्रमांक 443/2024 धारा 420,409,120 बी,34 भादवि का आरोपी अरूण डागरिया , महेन्द्र जैन और अतुल सुराना के विरूद्ध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी के अन्य अपराध भी थाने पर पंजीबद्ध हैं।

Tags:
  • land mafia
  • अरुण डागरिया
  • महेंद्र जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा