Jeetu Patwari और विक्रांत भूरिया पर FIR, जानें क्या है मामला
Jitendra Shrivastava | Apr 29, 2024, 18:12 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और झाबुआ से कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन पर आलीराजपुर के जोबट थाना क्षेत्र में गैंगरेप पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने का आरोप है...
BHOPAL. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ( Jeetu Patwari ) और झाबुआ से कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन पर आलीराजपुर के जोबट थाना क्षेत्र में गैंगरेप पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने का आरोप है। एक महिला ने जोबट पुलिस थाने में आवेदन देकर दोनों नेताओं की शिकायत की है।
जोबट थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की एक आदिवासी बच्ची से गैंगरेप की वारदात हुई थी। जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पीड़ित परिवार के फोटो शेयर किए थे। इसी की शिकायत महिला ने की थी। जोबट थाना टीआई सोनू शितोले ने बताया कि पुलिस ने धारा 228ए, भादिव, 23 पाक्सो एक्ट और 74 जेजे एक्ट में दोनों नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया ने अपनी चुनावी घृणित राजनीति के लिए, मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करते हुए आलीराजपुर के जोबट की दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर कर अपराध किया था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज...।
सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो भी शेयर किए थे

बीजेपी प्रवक्ता ने किया ट्वीट
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया ने अपनी चुनावी घृणित राजनीति के लिए, मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करते हुए आलीराजपुर के जोबट की दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर कर अपराध किया था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज...।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया ने अपनी चुनावी घृणित राजनीति के लिये , मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करते हुए , अलीराजपुर के जोबट की दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर कर अपराध किया था...
दोनों के खिलाफ मामला दर्ज....
— Narendra Saluja ( मोदी का परिवार ) (@NarendraSaluja) April 29, 2024
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari