विधायक वीर सिंह भूरिया पर FIR, BJP प्रत्याशी पर की थी अभद्र टिप्पणी

Jitendra Shrivastava | Mar 28, 2024, 17:26 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश से कांग्रेस के थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा के दिए गए विवादित बयान मामाले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बुधवार की देर रात विधायक वीर सिंह भूरिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। भूरिया के बयान के बाद झाबुआ जिले की राजनीति गरमा गई है।

BHOPAL. कांग्रेस के थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद बुधवार की देर रात काकनवानी थाने में विधायक वीर सिंह भूरिया पर FIR दर्ज की गई है। बीजेपी (BJP) की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक वीर सिंह भूरिया के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। मेघनगर तहसीलदार कटारा की रिपोर्ट पर यह मुकदमा काकनवानी थाना प्रभारी तारा मंडलोई ने दर्ज किया है।

बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की थी FIR की मांग


उल्लेखनीय है कि विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा काकनवानी थाना क्षेत्र के गांव में एक बैठक के दौरान बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के खिलाफ विवादित बयान दिया गया था। जिसके बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक वीर सिंह भूरिया के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे को उनके कार्यालय जाकर बीजेपी जिलाध्यक्ष भानु भूरिया व अन्य बीजेपी नेताओं ने आवेदन भी दिया था।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC से बड़ी राहत, असिस्टेंट प्रोफेसर में फिर से आवेदन की विंडो खुली

कांग्रेस में एक और मुश्किल, लोकसभा चुनाव प्रभारी शोभा ओझा को कार्यकर्ताओं ने बताया मठाधीश

ये था मामला, कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध


थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया के मंगलवार को एक कार्यक्रम में बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी पर दिए बयान के बाद झाबुआ जिले की राजनीति गरमा गई है। बुधवार रात को झाबुआ के पास कल्याणपुरा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक वीर सिंह भूरिया का पुतला जलाकर उनके खिलाफ नारेबाजी की थी। विधायक वीर सिंह भूरिया ने बीजेपी प्रत्याशी अनीता चौहान को गुंडा, चोर और डाकू तक कहा था। साथ ही 2023 के विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे जयस के प्रत्याशी की बात करने वाले के हाथ काटने की बात कही थी। जिसे लेकर बीजेपी सहित जयस के कार्यकर्ता काफी नाराज है। बुधवार रात को कल्याणपुरा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थांदला विधायक का पुतला जलाया।

थांदला विधायक ने दिया था विवादित बयान


दरअसल, थांदला के ग्राम मदरानी में विधायक वीर सिंह बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी अनिता चौहान व उनके पति कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के लिए के आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। आचार संहिता उल्लंघन का लगा आरोप इस मामले को लेकर चुनाव आयोग की ओर से मेघनगर तहसीलदार विजेंद्र कटारे ने आवेदन दिया गया। जिसके बाद काकनवानी थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक वीर सिंह भूरिया के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया।

Tags:
  • BJP
  • वीर सिंह भूरिया पर FIR
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा