ओवैसी के प्रत्याशी के खिलाफ जबलपुर में FIR, बिना अनुमति रैली निकाल प्रचार करवा रहा था AIMIM प्रत्याशी गजेंद्र सोनकर

Chandresh Sharma | Nov 06, 2023, 24:00 IST
Share
ओवैसी के प्रत्याशी के खिलाफ जबलपुर में FIR, बिना अनुमति रैली निकाल प्रचार करवा रहा था AIMIM प्रत्याशी गजेंद्र सोनकर
ओवैसी के प्रत्याशी के खिलाफ जबलपुर में FIR, बिना अनुमति रैली निकाल प्रचार करवा रहा था AIMIM प्रत्याशी गजेंद्र सोनकर

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रत्याशी के खिलाफ जबलपुर में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। गजेंद्र सोनकर पर आरोप है कि उसके द्वारा बिना अनुमति के Eरिक्शा के जरिए रैली निकाल रहा था।

JABALPUR. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी के खिलाफ जबलपुर में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जबलपुर पूर्व से एआईएमआईएम के प्रत्याशी गजेंद्र सोनकर गज्जू पर आरोप है कि उसके द्वारा बिना अनुमति के ई रिक्शा के जरिए 40 से 50 लोगों के साथ चुनाव प्रचार कर रहा था। जिला निर्वाचन की टीम ने भानतलैया से मंडी मदार टेकरी तक निकाली जा रही रैली में पहुंचकर जब जांच पड़ताल की तो प्रत्याशी रैली और ई रिक्शा से प्रचार से अनुमति से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं पेश कर पाया इसके बाद हनुमानताल थाने में मामला दर्ज कराया गया है। चुनाव प्रचार की निगरानी के लिए गठित टीम ने हनुमानताल थाने में प्रत्याशी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 171 H और धारा 188 के तहत मामला पंजीबद्ध कराया है।

अंचल सोनकर पर भी मामला दर्ज

इसी तरह पूर्व विधानसभा क्षेत्र से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अंचल सोनकर के खिलाफ भी बेलबाग थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर ने अंबेडकर चौक से घमापुर चौक तक जाने वाली सड़क पर टेंट लगाकर मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया था। जांच दल को भाजपा प्रत्याशी के द्वारा सड़क पर टेंट लगाकर प्रचार करने संबंधी कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी।

पार्षद भाई की हुई थी गोली मारकर हत्या

पूर्व विधानसभा क्षेत्र से ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी गजेंद्र सोनकर गज्जू का लंबा आपराधिक रिकार्ड रहा है। पूर्व में पुलिस के द्वारा एआईएमआईएम के प्रत्याशी गजेंद्र सोनकर गज्जू के खिलाफ जहां NSA की कार्रवाई की गई थी वहीं उसके जुआफड़ पर छापा मार कर भारी मात्रा में हथियार और जंगली जानवरों के सींग भी बरामद किए गए थे। एआईएमआईएम के प्रत्याशी के भाई पूर्व में राधा कृष्ण वार्ड के पार्षद भी रहे जिसकी आपसी रंजिश के चलते दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Asaduddin Owaisi
  • MIMIM candidate
  • Gajendra Sonkar Gajju
  • case of rally without permission
  • असदउद्दीन ओवैसी
  • एमआईएमआईएम कैंडिडेट
  • गजेंद्र सोनकर गज्जू
  • बिना अनुमति रैली का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा