दुश्मन की छाती पर बंदूक की गोली की तरह लग रहे पटाखे : सीएम मोहन यादव

Sanjay Gupta | Nov 06, 2024, 15:20 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-06T151451.655
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-06T151451.655

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी की कक्षाओं में तिमाही परीक्षा का रिजल्ट दिवाली से पहले जारी हो चुका है। रिजल्ट बीते साल के मुकाबले कमजोर बताया जा रहा है।

INDORE. सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर दौरे पर यहां की घटनाओं को लेकर सीधी-सीधी बातें की और सात ही उत्पात करने वालों को सख्त लहजे में संदेश भी दे दिया। मीडिया से चर्चा में जहां कहा कि सभी धर्मों का सम्मान है और सभी को साथ लेकर चलते हैं, लेकिन कोई कानून हाथ में लेता है तो हम पीछे नहीं हटेंगे। वहीं मंगलवार रात को दीवाली मिलन समारोह में और तीखे तेवर दिखाए।

आज बुदनी में हुंकार भरेंगे सीएम मोहन यादव, जानिए उनका पूरा शेड्यूल

यह बोले मिलन समारोह में

सीएम ने विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला के चिमनबाग में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पटाखे फोड़ने का इशारा जब गोलू शुक्ला ने किया तो सीएम ने ही गोलू को रोक दिया। उन्होंने कहा कि पटाखे फूटने दो, इसकी आवाज दुश्मन की छाती में गोली की तरह लगती है, यह आनंद है। सीएम ने कहा कि हमने किसी को दबाया नहीं, डराया नहीं, लेकिन कोई हमे डराए यह हमको कभी भी मंजूर नहीं है। सीएम यही नहीं रुके उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि हिंदू किसी को छेड़ेगा नहीं, लेकिन जो हिंदुओं को छेड़े तो किसी को छोड़ेंगे भी नहीं।

CM मोहन बोले- सबका विकास चाहते हैं, कानून हाथ में लेना बर्दाश्त नहीं

इसके पहले छत्रीपुरा घटना पर यह बोले

वहीं सीएम ने छत्रीपुरा घटना को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि, मप्र में सभी धर्मों का सम्मान करते हैं लेकिन कोई कानून व्यवस्था की स्थिति हाथ में लेता है तो सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। दिवाली पर हिंदू समाज पटाखे फोड़ता है, तो कोई कैसे रोक सकता है, यदि रोकेगा तो यह सरकार को बर्दाश्त नहीं। हम सभी को साथ में लेकर विकास चाहते हैं, लेकिन यह विश्वास भी कायम रहता है कि कोई कानून हाथ में लेता है तो हम पीछे नहीं हटेंगे। कानून का शासन है, कानून के तरीके से चलेगा, कानून सभी से निपटने में सक्षम है, सरकार सक्षम है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • विधायक गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई