देश का पहला फिट इंडिया क्लब मध्य प्रदेश में, युवाओं को मिलेगा मोटिवेशन

Ravi Singh | Jan 19, 2025, 19:24 IST
Share
First Fit India Club opened MP CM Mohan Yadav Mansukh Mandaviya
First Fit India Club opened MP CM Mohan Yadav Mansukh Mandaviya Photograph: (the sootr)

देश का पहला फिट इंडिया क्लब मध्य प्रदेश में खोला गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने किया। इस पहल से फिटनेस और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने फिट इंडिया मूवमेंट को गली-गली तक पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। रविवार 19 जनवरी को भोपाल के गौतम नगर में देश के पहले फिट इंडिया क्लब का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की मौजूदगी में इस क्लब का उद्घाटन किया गया, जो देशभर में फिटनेस और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। यह पहल फिट इंडिया मूवमेंट को नई दिशा देगी और युवाओं को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगी।

फिट इंडिया क्लब का उद्घाटन

भोपाल के गौतम नगर में देश के पहले फिट इंडिया क्लब का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने किया। इस क्लब का उद्देश्य देशभर में फिटनेस को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने फिट इंडिया पर एक लघु फिल्म भी दिखाई। यह क्लब लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

फिट इंडिया की दिशा में शिक्षा नीति का योगदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने 2020 की शिक्षा नीति लागू की है, जिसमें स्कूलों और कॉलेजों में फिटनेस को एक विषय के रूप में शामिल किया गया है। यह कदम बच्चों और युवाओं को शारीरिक गतिविधियों के महत्व से अवगत कराएगा और उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक बनाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

रातापानी टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए अपनाएंगे असम मॉडल : CM मोहन यादव

युवा कल्याण: अगले पांच वर्ष में ढाई लाख नौकरियां देने का लक्ष्य

केंद्रीय खेल मंत्री का संदेश

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं और स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट की प्रशंसा की और इस क्लब की स्थापना को एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे नागरिकों को फिट और स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी।

भारत के गौरवशाली अतीत से जुड़ना होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगर हम फिट इंडिया की बात करते हैं तो हमें भारत के गौरवशाली अतीत से जुड़ना होगा। उदाहरण हमारे सामने है, उस समय रानी लक्ष्मीबाई एक उदाहरण थीं, जिन्होंने अपने बच्चे को पीठ पर बांधकर घोड़े पर सवार होकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। महाराणा प्रताप हमारे लिए एक उदाहरण हैं। हमें अतीत के सभी उदाहरणों को याद रखना होगा। एक लाख कोशिकाएं हर दिन मिलती हैं, तब हम हर दिन जीते हैं, इसीलिए सूरज हर दिन हमारा ध्यान आकर्षित करता है। हमारी सरकार फिट इंडिया को गली-गली तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वर्ष 2020 की शिक्षा नीति के लागू होने के बाद से ही मध्य प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में फिटनेस को एक विषय के रूप में रखा है।

ये खबर भी पढ़ें...

MPPSC 2022 Final Result Out | राज्य सेवा परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी, लड़कियों ने बाजी मारी

Explainer | 5 साल में 15 राज्यों में 41 पेपर लीक, डेढ़ करोड़ युवाओं के सपने चकनाचूर

फिटनेस को लेकर विश्वास सारंग का विचार

राज्य के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फिटनेस केवल फिल्मी सितारों जैसी नहीं, बल्कि हमें देश के महान क्रांतिकारियों, जैसे चंद्रशेखर आजाद के फिटनेस उदाहरणों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका मानना है कि फिटनेस का असली रूप अनुशासन और संघर्ष में निहित होता है।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किट वितरण

फिट इंडिया क्लब में भारतीय क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वॉल पेंटिंग के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।इसके अलावा खेल विभाग ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए 435 खिलाड़ियों को किट भी उपलब्ध कराई है, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Mansukh Mandaviya
  • मनसुख मांडविया
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • फिट इंडिया
  • Fit India Club
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई