मध्य प्रदेश में AAP प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी, 30 सीटों पर नामों का ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Vikram Jain | Oct 21, 2023, 24:00 IST
Share
 मध्य प्रदेश में AAP प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी, 30 सीटों पर नामों का ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
मध्य प्रदेश में AAP प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी, 30 सीटों पर नामों का ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

एमपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जानिए किसे कहां से टिकट मिला।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। AAP ने 30 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की हैं। पार्टी ने सागर से मुकेश कुमार जैन (ढाना) और जबलपुर कैंट से राजेश कुमार वर्मा को टिकट दिया है। वहीं ग्वालियर से रोहित गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है।

जानें किसे कहां से मिला मौका?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने तीसरी लिस्ट में कुल 30 प्रत्याशियों को चुनावी समर में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने जौरा विधानसभा सीट से भगवती धाकड़ को प्रत्याशी बनाया है। लिस्ट के अनुसार गोहद से यशवंत पटवारी, ग्वालियर ग्रामीण से सुमित पाल, ग्वालियर दक्षिण से पंकज गुप्ता, नरयावली सीट से अरविंद तोमर (खटिक), जतारा से अनिता प्रभुदयाल खत्री (खटिक), पृथ्वीपुर से उमा कुशवाह, खरगापुर से प्यारेलाल सोनी, राजनगर सीट से राजू पाल को प्रत्याशी बनाया है।

बीजेपी और कांग्रेस से आए कई नेताओं को दिया मौका

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस को छोड़ कर पार्टी में शामिल हुए कई दिग्गज नेताओं को अपने- अपने क्षेत्र से टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़ AAP में शामिल हुए चतुर्भुज तोमर पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए कालापीपल से प्रत्याशी बनाया है। ब्यौहारी से कांग्रेस के पूर्व विधायक रामपाल सिंह को मौका दिया है। वहीं बीजपी से आए सुधीर यादव को बंडा से और मुकेश जैन ढाना को सागर से टिकट दिया है। इन दोनों नेताओं ने एक दिन पहले शुक्रवार को AAP की सदस्यता ग्रहण की थी।

WhatsApp Image 2023-10-21 at 14.57.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2023-10-21 at 14.57.31 (1).jpeg

AAP की तीसरी लिस्ट में इन नेताओं को मिला टिकट

मैहर सीट से बैजनाथ कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है। रामपुर बघेलान सीट से शशि दीपक सिंह बघेल, त्यौंथर से महर्षि सिंह, रीवा की गुढ़ सीट से प्रखर प्रताप सिंह, चितरंगी से महादेव सिंह, मुड़वारा से सुनील मिश्रा, जबलपुर कैंट से राजेश कुमार वर्मा, शाहपुरा से अमरसिंह मार्को, परसवाड़ा से शिवशंकर यादव, बालाघाट से शिव जायसवाल, कटंगी से प्रशांत मेश्राम, नरसिंहगढ़ से हेमंत शर्मा, मनावर से लालसिंह बर्मन, इंदौर-5 से विनोद त्यागी और उज्जैन उत्तर से विवेक यादव को टिकट दिया है।

अब तक 69 सीटों पर उतारे कैंडिडेट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने इससे पहले 8 सितंबर को 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। वहीं 2 अक्टूबर को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। इस लिस्ट में 29 कैंडिडेट को मैदान में उतारा गया। इस तरह अब तक के आप ने 69 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं।

WhatsApp Image 2023-10-21 at 14.57.31.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-21 at 14.57.31.jpeg

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • MP Assembly elections
  • Madhya Pradesh elections
  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • Third list of Aam Aadmi Party released
  • candidates announced on 30 seats
  • आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट जारी
  • 30 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा