मध्यप्रदेश में पहली बार 5 डॉग लवर्स पर FIR, जानें कौन-कौन से लगाए गए हैं आरोप, सीएम ने कहा था इस तरह की घटना दोबारा न हो

Jitendra Shrivastava | Jan 14, 2024, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश में पहली बार 5 डॉग लवर्स पर FIR, जानें कौन-कौन से लगाए गए हैं आरोप, सीएम ने कहा था इस तरह की घटना दोबारा न हो
मध्यप्रदेश में पहली बार 5 डॉग लवर्स पर FIR, जानें कौन-कौन से लगाए गए हैं आरोप, सीएम ने कहा था इस तरह की घटना दोबारा न हो

भोपाल में कुत्ते के काटने से 7 माह के बच्चे की मौत के मामले में पहली बार डॉग लवर्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

BHOPAL. भोपाल में कुत्ते के काटने से 7 माह के बच्चे की मौत के मामले में पहली बारडॉग लवर्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पेट लवर्स पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने समेत अन्य आरोपों में FIR दर्ज करवाई है। वहीं सीएम मोहन यादव ने कुत्ते के काटने से हुई बच्चे की मौत के मामले में संज्ञान में लिया है।

सीएम यादव ने दिए 4 लाख की सहायता के निर्देश

भोपाल डॉग बाइट से मौत के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी संज्ञान लिया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्ट्रीट डॉग के काटने से मौत मामले में दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि इस तरह की घटना ना हो, इसके लिए प्रबंध किए जाएं। मुख्यमंत्री ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समाज से सुझाव भी आमंत्रित किए है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश भी दिए हैं।

5 डॉग लवर्स और 52 आवारा कुत्तों पर कार्रवाई

वहीं सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद भोपाल नगर निगम हरकत में आया और आवारा कुत्तों को पकड़ने में तेजी की, लेकिन आवारा कुत्तों को पकड़ने में डॉग लवर्स काफी बाधा बन रहे थे। निगम की कार्रवाई के दौरान पेट लवर्स ने नोक झोंक भी की। जिसके बाद नगर निगम ने 5 डॉग लवर्स पर FIR दर्ज कराई है। ये FIR शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने समेत अन्य आरोपों में दर्ज कराई गई है। वहीं निगम की कार्रवाई में 52 आवारा कुत्तों को पकड़कर ABC सेंटर भेजा गया है।

ये था पूरा मामला

दरअसल भोपाल के मिनाल इलाके में आवारा कुत्तों ने 7 माह के मासूम बच्चे को अपना शिकार बनाया था। कुत्तों ने बच्चे को नोंचकर मार डाला था। कुत्ते ने ऐसे हमला किया था बच्चे का एक हाथ ही कटकर अलग हो गया था। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थी। बता दें कि भोपाल में इस तरह की ये पहली घटना नहीं है, चार दिन पहले ही एमपी नगर जोन वन प्रेस कॉम्प्लेक्स में रात आठ बजे के लगभग पागल एक कुत्ते ने 21 लोगों को काट लिया था।

डॉग लवर बोली- कुत्ते नहीं बल्कि, बच्चे आवारा हैं

भगवानदास उम्र 32 वर्ष अपनी पत्नी और 4 साल की मासूम बेटी के साथ सर्वधर्म कॉलोनी कोलार में रहते हैं। दिनांक 3 नवंबर 2022 को लावारिस आवारा कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने उनकी बेटी पर हमला कर दिया। वह चुपचाप अपनी बच्ची को इलाज के लिए ले गए और इस घटना की जानकारी नगर निगम को दी। जब नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने के लिए आई तो एक महिला नगर निगम की टीम से भिड़ गई। भगवानदास का आरोप है कि महिला ने न तो इलाके के कुत्तों की नसबंदी होने दी और न ही उन्हें पकड़कर ले जाने दिया। उल्टा यह कहती है कि सर्वधर्म कॉलोनी के कुत्ते नहीं, बल्कि बच्चे आवारा हैं। उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए। लोगों ने बताया कि महिला खुद को डॉग लवर कहती है। मोहल्ले में तमाम आवारा कुत्तों को बुलाकर खाना खिलाती है, लेकिन उन्हें अपने घर के अंदर नहीं ले जाती। कुछ कहो तो लड़ने लगती है। पुलिस थाने में जाकर शिकायत कर देती है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • first time FIR against Dog lovers in MP
  • FIR against 5 Dog lovers
  • Accusations against Dog lovers
  • मध्यप्रदेश में पहली बार
  • 5 डॉग लवर्स पर FIR
  • डॉग लवर्स पर आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं