फ्लाइट लेट होने से छूटा 1.93 लाख का हनीमून पैकेज, एयरलाइन पर जुर्माना
Raj Singh | Dec 06, 2024, 13:56 IST
MAHANGA
एक जोड़ा अपने हनीमून के लिए देश से बाहर जाने वाला था लेकिन एयरलाइन ने उनके काम में बाधा डाल दी। एयरलाइन के चार घंटे देरी से उड़ान भरने के कारण यह जोड़ा लेट हो गया और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब इस मामले में एयरलाइन पर जुर्माना ठोका गया है।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ईशान गुप्ता ने 1.93 लाख रुपए में वियतनाम का हनीमून पैकेज बुक कराया था। मुंबई से वियतनाम के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए इंदौर से शाम 4 बजे की फ्लाइट बुक की गई थी, लेकिन यह फ्लाइट चार घंटे की देरी से रात 8 बजे रवाना हुई। इसके कारण दंपति मुंबई से वियतनाम जाने वाली फ्लाइट मिस कर गए।
मुंबई से वियतनाम जाने के लिए उन्हें दूसरी फ्लाइट लेनी पड़ी, जिसका अतिरिक्त खर्च 58 हजार 100 रुपए आए। साथ ही, पैकेज का एक दिन का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पाया। इस असुविधा और आर्थिक नुकसान को लेकर ईशान ने खंडवा के जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई।
एयरपोर्ट डेवलप करने खर्च होंगे 23.64 करोड़ रुपए, मिलेंगी ये सुविधाएं
प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, इसलिए देता था धमकी
पैकेज का खर्च: ₹1,93,724
अतिरिक्त टिकट का खर्च: ₹58,100
पैकेज का छूटा दिन: ₹24,216
दरअसल, ईशान गुप्ता ने 1 लाख 32 हजार 325 रुपए का दावा किया, जिसमें मानसिक त्रास के लिए 50 हजार रुपए भी शामिल थे।
मुंबई से वियतनाम जाने के लिए उन्हें दूसरी फ्लाइट लेनी पड़ी, जिसका अतिरिक्त खर्च 58 हजार 100 रुपए आए। साथ ही, पैकेज का एक दिन का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पाया। इस असुविधा और आर्थिक नुकसान को लेकर ईशान ने खंडवा के जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई।
एयरपोर्ट डेवलप करने खर्च होंगे 23.64 करोड़ रुपए, मिलेंगी ये सुविधाएं
उपभोक्ता फोरम का फैसला
उपभोक्ता फोरम ने विमानन कंपनी को दोषी मानते हुए आदेश दिया कि 58 हजार 100 की अतिरिक्त टिकट राशि, मानसिक संत्रास के लिए 5 हजार और वाद व्यय के 1 हजार रुपए का भुगतान 45 दिनों के भीतर किया जाए। अगर भुगतान में देरी होती है, तो नौ प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज भी देना होगा।
आर्थिक नुकसान का विवरण
अतिरिक्त टिकट का खर्च: ₹58,100
पैकेज का छूटा दिन: ₹24,216
विमानन कंपनी पर कुल दावा
FAQ
- फ्लाइट लेट होने पर उपभोक्ता क्या कर सकते हैं?
उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कर सकते हैं और मुआवजा मांग सकते हैं। - हनीमून पैकेज का खर्च कितना था?
₹1.93 लाख रुपये का पैकेज था। - इस मामले में विमानन कंपनी पर कितना जुर्माना लगा?
उपभोक्ता फोरम ने ₹64,100 जुर्माना लगाया। - ईशान गुप्ता को किस प्रकार की असुविधा हुई?
फ्लाइट लेट होने के कारण वियतनाम की फ्लाइट मिस हुई, अतिरिक्त खर्च और पैकेज का एक दिन भी छूट गया। - उपभोक्ता फोरम का फैसला क्या रहा?
एयरलाइन को 45 दिनों में ₹64,100 का मुआवजा देने का आदेश दिया गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava