भोपाल से कोलकाता के लिए चलेगी फ्लाइट्स, जल्द जारी होगा पूरा शेड्यूल

Sandeep Kumar | Sept 28, 2024, 21:08 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-28T210754.840
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-28T210754.840

भोपाल से कोलकाता के बीच काफी लंबे समय से फ्लाइट्स चलाने की मांग उठ रही थी, जो कि अब बीजेपी सांसद आलोक शर्मा के प्रयासों से पूरी होने जा रही है....

बीजेपी सांसद आलोक शर्मा (Alok Sharma ) के प्रयासों से भोपाल से कोलकाता की फ्लाइट्स जल्द शुरू होगी। दरअसल भोपाल से कोलकाता के लिए लंबे समय से फ्लाइट्स चलाने की मांग की जा रही थी। मांग की बात बीजेपी सांसद आलोक शर्मा तक पहुंची तो उन्होंने इस बात को बहुत गंभीरता से लिया और दिल्ली जाकर केंद्रीय विमानन मंत्री से बात की।

केंद्रीय विमानन मंत्री से मिले सांसद

सांसद ने शनिवार यानी आज दिल्ली में केंद्रीय विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू (K.Rammohan Naidu ) से मुलाकात कर भोपाल से कोलकाता के लिए फ्लाइट्स शुरू करने की मांग रखी। जिसे विमानन मंत्री ने स्वीकार कर लिया हैं। केंद्रीय मंत्री ने नवंबर से भोपाल कोलकाता की फ्लाइट शुरू करने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट का शेड्यूल जल्द ही जारी हो जाएगा।

सांसद ने मांग की अन्य शहरों को जोड़ने की

सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल से कोलकाता फ्लाइट के लिए केंद्रीय विमानन मंत्री का आभार जताया है। साथ ही सांसद ने भोपाल से चंडीगढ़, भोपाल से लखनऊ, भोपाल से रीवा एवं भोपाल से गोवा के लिए फ्लाइट शुरू किए जाने पर भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। बताया जा रहा है कि भोपाल से पुणे की फ्लाइट्स अगले महीने से शुरू होने जा रही है। जिसकी बुकिंग भी एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी।

फ्लाइट्स की मांग बढ़ी

भोपाल और आसपास के क्षेत्र की जनता की ओर से लगातार फ्लाइट्स (flights ) की डिमांड आ रही है। सांसद आलोक शर्मा के प्रयासों से भोपाल से देश के अन्य शहरों के लिए तो फ्लाइट्स मिलेगी ही साथ ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने भी राजा भोज एयरपोर्ट से शुरू जल्द शुरू होंगी। आपको बताते चले कि एक अक्टूबर से राजा भोज एयरपोर्ट ( Raja Bhoj Airport ) 24 घंटे सेवा के लिए खुला रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Raja Bhoj Airport
  • राजा भोज एयरपोर्ट
  • फ्लाइट्स
  • भोपाल-कोलकाता फ्लाइट्स
  • Bhopal-Kolkata flights
  • बीजेपी सांसद आलोक शर्मा
  • केंद्रीय विमानन मंत्री  के. राममोहन नायडू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा