साइबर ठगी : विदेशी महिला ने 2 करोड़ 93 लाख के शेयर बना दिए 34 करोड़ के, फिर सच आया सामने

Neel Tiwari | Aug 10, 2024, 21:48 IST
Share
thesootr
thesootr

शेयर ट्रेडिंग का सजेशन देने वाले व्हाट्सएप ग्रुप का एफबी पेज आपने भी जरूर देखे होंगे, लेकिन इन ऑनलाइन ग्रुप पर भरोसा करना आपको भारी पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहने वाले 68 वर्षीय गिरीश कुमार शर्मा के साथ हुआ...

साइबर ठगी : जबलपुर में एक रिटायर्ड आईटी कर्मचारी से हुई ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जुड़ी एक विदेशी महिला ने शेयर ट्रेडिंग का नाम पर 2 करोड़ 93 लाख रुपए का चूना लगा दिया। अचरज की बात यह है कि इन ठगों का शिकार एक आईटी कंपनी का रिटायर कर्मचारी बन गया जो छात्रों को कंप्यूटर साइंस भी पढ़ाते हैं।

बाद में आया सामने ये सच

शेयर ट्रेडिंग का सजेशन देने वाले व्हाट्सएप ग्रुप का एफबी पेज आपने भी जरूर देखे होंगे, लेकिन इन ऑनलाइन ग्रुप पर भरोसा करना आपको भारी पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही जबलपुर के 68 वर्षीय गिरीश कुमार शर्मा के साथ हुआ। जिन्हें ऑनलाइन यह दिखाया गया कि उनके खरीदे शेयरों की कीमत दोगुनी या चौगुनी नहीं बल्कि, 2 करोड़ 93 लाख रुपए के शेयर की कीमत 34 करोड़ रुपए हो चुकी थी। लेकिन इसके बाद उनके सामने यह सच आया कि वह इंटरनेट पर इस ठग के फैलाए मायाजाल में उलझ चुके थे और उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है।

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बिछाया जाल

जबलपुर के सुखसागर सॉलिटेयर नेपियर टाउन में रहने वाले 68 वर्षीय गिरीश कुमार शर्मा एक इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी कंपनी से रिटायर्ड और अभी सामाजिक कार्य करते हैं। वह एमए और बीए के छात्रों को कंप्यूटर साइंस पढ़ाते हैं। खाली वक्त में वह फेसबुक प्रोफाइल में सर्फिंग भी करते हैं। लगभग 3 महीने पहले उनके फेसबुक प्रोफाइल में शेरखान क्लब के नाम से एक विज्ञापन और ग्रुप दिखा। जिस पर क्लिक करने के बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप में वह जुड़ गए, इस ग्रुप का नाम था शेर खान क्लब 153। इस ग्रुप में यह दिखाया जा रहा था कि इसमें शेयर बेचे और खरीदे जाते हैं। इस ग्रुप में मुनाफे के स्क्रीनशॉट शेयर करने वाली डोना एंडरसन से गिरीश कुमार की व्हाट्सएप पर ही चैट हुई। इसके बाद उन्होंने डोना एंडरसन के द्वारा शेयर में दिखाई जा रहे भारी मुनाफे के झांसे में आकर शेयर खरीदने की अपनी इच्छा जाहिर की। इसके बाद डोना एंडरसन ने उन्हें एक फॉर्म भेजा और उस फॉर्म को भरवाने के बाद एक लिंक के जरिए एप्लीकेशन भी डाउनलोड करवाई।

फर्जी एप्लीकेशन पर कराई शेयर ट्रेडिंग

डोना के द्वारा डाउनलोड कराई गई एप्लीकेशन पर गिरीश कुमार ने यूजरनेम और पासवर्ड क्रिएट कर लॉगिन किया। इसके बाद डोना व्हाट्सएप पर उन्हें बताती थी कि कौन सा शेयर खरीदना है और वह इस एप्लीकेशन में शेयर को खरीद लेते थे। इसके बाद गिरीश लगातार इस एप्लीकेशन पर शेयर खरीदते रहे और उन शेयर्स की बढ़ती हुई वैल्यू भी उन्हें इस एप्लीकेशन में नजर आ रही थी। इस एप्लीकेशन के जरिए गिरीश अपने मुनाफे को तो देख सकते थे पर वह अपना मुनाफा अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर सकते थे अब उनके वॉलेट में 8 करोड़ रुपए दिख रहे थे। पर जब उन्होंने इसे विड्रॉ करने की कोशिश की तो डोना ने बताया कि पहले 20% सर्विस फीस जमा करनी होगी।

पैसा निकालने के नाम पर हुई लूट

20% फीस की बात सुनने के बाद गिरीश को शक हुआ और ऐसा लगा कि उनके साथ ठगी हो रही है। इसी बीच वाट्सएप ग्रुप की ही एक महिला गीता ने उनसे फोन पर बात की और उसने यह बताया कि वह डोना एंडरसन को जानती है और उसने भी उनके अकाउंट में 20% फीस जमा कर एक करोड़ रुपए निकाले हैं। इस समय गिरीश के शेयर ट्रेडिंग एप्लीकेशन में शेयर की कीमत 34 करोड़ रु दिख रही थी। गीता से बात होने के बाद भरोसे में आकर गिरीश ने अलग-अलग खातों में कुल 2 करोड़ 93 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन आखिरकार उनका शक सही निकला और उनके साथ ठगी हो गई।

दो व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की शिकायत

इस मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गई है। सीएसपी ओमती पंकज मिश्रा ने बताया कि डोना एंडरसन और अभिराम एल्सबरापू के कथित नाम से गिरीश कुमार शर्मा को झांसा देकर कुल 2 करोड़ 93 लाख रुपए की राशि हड़पी गई है। जिस पर पुलिस ने धारा 316(2),318(4) बी एन एस, 66 डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का अपराध दर्ज कर अब मामले को विवेचना में लिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • साइबर ठगी
  • आईटी कंपनी रिटायर कर्मचारी
  • गिरीश कुमार शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई