फॉरेस्ट रेंजर की ग्रामीणों को धमकी, दो मिनट में यहीं कब्र खोद दूंगा

Sandeep Kumar | Apr 19, 2026, 23:28 IST
Share
khandwa forest ranger
khandwa forest ranger

खंडवा में वन विभाग की कार्रवाई के दौरान फॉरेस्ट रेंजर पर आदिवासी ग्रामीणों को धमकी देने का आरोप लगा। वायरल वीडियो में रेंजर कहते हैं, "तुम्हारी कब्र यहीं खोद दूंगा," जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

News in Short

  • खंडवा के नर्लाय गांव में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर आदिवासी परिवारों का विरोध किया।
  • फॉरेस्ट रेंजर पर धमकी देने का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
  • ग्रामीणों का दावा है कि वे चार पीढ़ियों से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं।
  • वन विभाग और ग्रामीणों के बीच जमीन के अधिकार को लेकर विरोधाभास।
  • अगर जमीन छीनी गई तो ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

News in Detail

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के नर्लाय गांव में वन विभाग की कार्रवाई के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया। वन भूमि पर कथित अवैध कब्जा हटाने पहुंचे प्रशासन और वन विभाग (forest department ) की टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, आदिवासी परिवारों ने अपने घर और खेत उजड़ने के डर से प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

फॉरेस्ट रेंजर पर गंभीर आरोप

विवाद उस समय और बढ़ गया जब फॉरेस्ट रेंजर शंकर सिंह चौहान पर आदिवासियों को धमकी देने का आरोप लगा। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कहते हैं, ज्यादा फालतू बात मत करो, नहीं तो यहीं तुम्हारी कब्र खोद दी जाएगी। यह बयान वायरल होने के बाद प्रशासन और वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

आदिवासी परिवारों का दावा

ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले चार पीढ़ियों से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं और यह उनका पुश्तैनी अधिकार है। करीब 15-20 आदिवासी भील परिवार इस जमीन पर निर्भर हैं। उनका आरोप है कि इस अचानक हुई कार्रवाई ने उनके जीवन को संकट में डाल दिया है। वे बेघर होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

रेंजर ने दी सफाई

रेंजर शंकर सिंह चौहान कहा कि कुछ युवक हंगामा कर रहे थे और स्टाफ से अपशब्द कह रहे थे। एक युवक पत्थर लेकर दौड़ा था, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। रेंजर ने कहा कि उनकी आवेश में कही गई बात को गलत तरीके से लिया जा रहा है।

जमीन के अधिकार को लेकर विरोधाभास

मामला तब और जटिल हुआ जब जमीन को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए। वन विभाग का कहना है कि 23 एकड़ जमीन चार साल पहले विभाग को सौंपी गई थी। ग्रामीणों का दावा है कि वे 85 एकड़ जमीन पर वर्षों से खेती कर रहे हैं और यह उनकी पारंपरिक आजीविका का हिस्सा है।

आंदोलन की चेतावनी

कार्रवाई के दौरान गांव में भारी हंगामा हुआ और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी जमीन छीनी गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद वन विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले की उच्च स्तर पर जांच की मांग तेज हो गई है।

LPG संकट की मार: सूरत के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी; अब खुद जोड़ सकेंगे कटा हुआ कनेक्शन, स्मार्ट मीटर का बस एक बटन दबाना होगा!

हाईवे के किनारे से अवैध ढाबों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 60 दिन में हटाने के निर्देश

MP कांग्रेस में ‘जिलाध्यक्ष संकट’: इस्तीफों की सियासत, गुटबाजी के बीच नेतृत्व घिरा

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • Forest Department
  • वन विभाग
  • सोशल मीडिया
  • फॉरेस्ट रेंजर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा