मध्य प्रदेश में परिसीमन आयोग का गठन, रिटायर्ड ACS मनोज श्रीवास्तव को दी जिम्मेदारी
Vikram Jain | Sept 09, 2024, 22:32 IST
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन कर दिया है। प्रदेश में संभागों, जिलों और तहसीलों का नए सिरे से सीमांकन किया जाएगा। रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में संभागों, जिलों और तहसीलों के नए सिरे से सीमांकन करने के लिए सरकार ने परिसीमन आयोग (Delimitation Commission) का गठन कर दिया है। परिसीमन आयोग में रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव (Retired ACS Manoj Srivastava) को प्रमुख बनाया गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) ने कहा है कि भौगोलिक दृष्टि से मध्यप्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। जन सामान्य की सुविधा और बेहतरी के उद्देश्य से जिले और संभाग की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। जिला और संभागों की सीमाओं के कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। कई गांव ऐसे हैं जिनकी जिला मुख्यालय से दूरी बहुत ज्यादा है, इसी प्रकार कई संभाग बहुत छोटे हैं।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
सीएम मोहन यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े जिलों जैसे उज्जैन, सागर, इंदौर और धार में कई कठिनाइयां हैं। बीना में रिफाइनरी स्थापित होने से यह एक महत्वपूर्ण स्थान के रूप में उभरा है। आगामी वक्त में बीना क्षेत्र के लिए भी युक्तिकरण के माध्यम से विचार किया जाएगा।
सीएम मोहन ने कहा कि सीमाओं से जुड़ी सभी विसंगतियों को दूर करने के उद्देश्य से नया परिसीमन आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की बेहतरी और जन-सुविधा की दृष्टि से हर संभव कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों और संभागों के पुनरीक्षण का दायित्व रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को दिया गया है। सीएम ने जन-सामान्य से गांवों और जिलों की सीमाओं के पुनरीक्षण संबंधी सुझाव मनोज श्रीवास्तव को उपलब्ध कराने की अपील की। सुलभ प्रशासन के लिए संभाग, जिला, तहसील और जनपद और विकास खंड बनाने की अनुशंसा करेंगे। सरकार ने पुनर्गठन आयोग को लेकर 12 मार्च को नोटिफिकेशन निकाला था।
फिर तय होंगी जिलों-संभागों की सीमाएं
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
बड़े जिलों में कई कठिनाइयां
सीएम मोहन ने कहा कि सीमाओं से जुड़ी सभी विसंगतियों को दूर करने के उद्देश्य से नया परिसीमन आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की बेहतरी और जन-सुविधा की दृष्टि से हर संभव कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
रिटायर्ड ACS को बड़ी जिम्मेदारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari