भोपाल में कांग्रेस को एक और झटका , पूर्व महापौर सुनील सूद ने छोड़ी पार्टी

Marut raj | Apr 17, 2024, 20:40 IST
Share
Former Bhopal Mayor Sunil Sood left Congress and joined BJP द सूत्र
Former Bhopal Mayor Sunil Sood left Congress and joined BJP द सूत्र

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अब बीजेपी नेता सुरेश पचौरी के करीबी सुनील सूद के लोकसभा चुनाव की वोटिंग के ठीक पहले बीजेपी में जाने से कांग्रेस को लगा झटका।

Former mayor Sunil Sood left Congress पूर्व महापौर सुनील सूद ने छोड़ी कांग्रेस

भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले चरण की वोटिंग नजदीक है और इधर नेता पार्टी छोड़ना बंद नहीं कर रहे हैं। बीजेपी ज्वॉइन करने वालों में एक और नाम जुड़ गया है भोपाल के पूर्व महापौर का। कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर सुनील सूद ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। इस दौरान भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा और बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी मौजूद रहे।

सुरेश पचौरी के करीबी हैं सूद

सुनील सूद और कैलाश मिश्रा को पूर्व केंद्रीय मंत्री और अब बीजेपी नेता सुरेश पचौरी का करीबी माना जाता है। जब सुरेश पचौरी ने कांग्रेस छोड़ी, तब से ही इन नेताओं के भी पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद सुरेश पचौरी कई कांग्रेसियों की बीजेपी में एंट्री करवा चुके हैं।

पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार की शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह और छत्तीसगढ़ की एक सीट के लिए मतदान होना है।

Tags:
  • Former mayor Sunil Sood left Congress
  • पूर्व महापौर सुनील सूद ने छोड़ी कांग्रेस
  • पूर्व महापौर सुनील सूद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा