पूर्व बिशप और उसकी पत्नी ने बेची चर्च की करोड़ों की जमीन

Neel Tiwari | Jun 21, 2024, 22:23 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों की जमीनों को फर्जी दस्तावेज के जरिए बेचकर बड़ा फर्जीवाड़ा करने वाले पूर्व बिशप और उसकी पत्नी का एक और काला कारनामा सामने आया है। दोनों ने मिलकर जबलपुर के पॉश इलाकों में से एक कटंगा में स्थित करोड़ों की जमीन खुर्द-बुर्द की है।

साल 2022 सितंबर में चर्च ऑफ ऑफ नार्थ इंडिया के बिशप प्रेमचंद सिंह के जबलपुर स्थित बंगले से लगभग 1.60 करोड़ रुपए की भारतीय और विदेशी मुद्रा बरामद करने के बाद सिंह को EOW ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही पीसी सिंह के अपराधों की लिस्ट लंबी ही होती जा रही है। अब जबलपुर में पूर्व बिशप और उसकी पत्नी नोरा सिंह के द्वारा मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेची गई चर्च की करोड़ों की जमीन मामले में ईओडब्ल्यू ने धारा 420, 467,471 और 120-B मामला दर्ज किया है।

नहीं बेची जा सकती चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की संपत्ति

यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट एशोसिएशन (UCNITA) के अंतर्गत आने वाला चर्च ऑफ नार्थ इंडिया एक धार्मिक संगठन है जिसके अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाएं भी संचालित होती हैं और नियम अनुसार इस संस्थान की किसी भी संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता पर बिशप पीसी सिंह दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर संस्थान की कई शहरों में स्थित चर्च की करोड़ की संपत्ति बेच डाली है। ताजा मामले में सामने आई जमीन जबलपुर के महंगे इलाकों में से एक गोरखपुर कटंगा में स्थित है। ईओडब्ल्यू के एसपी आरडी भारद्वाज ने बताया कि यह जमीन करोड़ों रुपए कीमत की है जिस पर अब पूर्व बिशप और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है और इस पर कार्यवाही की जा रही है।

पीसी सिंह उर्फ प्रेमचंद ने कैसे शुरू किया घोटाला

आजादी के पहले अंग्रेजों के द्वारा भारत की जमीनों को विदेशी चर्च की संस्थाओं को लीज पर दिया गया था इसी कड़ी में 1919-20 में लगभग 65 हजार एकड़ जमीन USA के ओहायो की क्रिश्चियन मिशनरी सोसायटी सिनसिनाटी को दी गई थी। यह लीज 31 मार्च 1999 में खत्म हुई। इसके बाद 7 जून 2019 को नई ट्रांसफर डिड तैयार की गई और इस ट्रांसफर डीड में पीसी सिंह उर्फ प्रेम मसीह ने खुद को पावर ऑफ अटॉर्नी दिला दी। इसके बाद आरोपी पूर्व बिशप ने संस्था की ज़मीनों को बेचना शुरू कर दिया था।

पूरे देश में दर्ज हैं 60 से अधिक मामले

आपको बता दें कि पीपी सिंह के खिलाफ पूरे देश में 60 से भी अधिक मामले दर्ज है और इन मामलों की संख्या अब लगातार बढ़ती चली जा रही है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, कानपुर, झांसी, लखनऊ, मेरठ अजमेर, प्रयागराज, रायपुर, महासमुंद जैसे शहरों में संस्थान की संपत्ति को फर्जीवाड़ा कर बेचने के 60 से ज्यादा मामले दर्ज है।

Tags:
  • चर्च की करोड़ों की जमीन
  • चर्च ऑफ ऑफ नार्थ इंडिया
  • बिशप प्रेमचंद सिंह
  • नोरा सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज