फिर अष्टमुखी पशुपतिनाथ प्रतिमा पर पड़े निशान ? BJP के पूर्व विधायक बोले- पशुपतिनाथ के मुख पर दरारें !

Pratibha ranaa | Jul 22, 2024, 10:56 IST
Share
Former BJP MLA Yashpal Sisodia Pashupati Nath
Former BJP MLA Yashpal Sisodia Pashupati Nath

पशुपतिनाथ की मूर्ति शिवना नदी की रेत में दबी हुई थी, जिसे सन 1940 में बाहर निकाला गया था। मूर्ति में भगवान शिव के आठ मुख हैं। पुजारियों के अनुसार ऐसी मूर्ति और किसी दूसरे मंदिर में नहीं है।

मंदसौर में बाबा पशुपतिनाथ की प्रतिमा में निशान पड़ने लगे हैं। मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर इसकी जानकारी है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा- विश्व में अद्वितीय मानी जाने वाली मंदसौर की भगवान पशुपतिनाथ की अष्ठमुखी प्रतिमा के मुख पर दरारें पड़े रही है।

पोस्ट कर ये लिखा

यशपाल सिंह सिसोदिया ने पोस्ट कर लिखा- श्रद्धा, भक्ति और आस्था का केंद्र भगवान पशुपतिनाथ महादेव की दिव्य एवं नयनाभिराम अष्टमूर्ति प्रतिमा दशपुर की नगरी मंदसौर (मध्य प्रदेश) में विराजित है, आशंका जताई जा रही है और संभावनाएं बताई जा रही है की "प्रतिमा के मुख पर दरार पड़ रही है"।

यदि ऐसा है तो तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बनाकर, जानकारों से सलाह लेकर प्रतिमा के शरण को रोका जाए, मोहन यादव जी, भारत सरकार का पुरातत्व विभाग और मध्य प्रदेश के पुरातत्व विशेषज्ञ एवं दिलीप कुमार यादव से आवश्यक दिशा निर्देश एवं उचित कार्यवाही किए जाने का आग्रह।

शिवना नदी के किनारे स्थित है पशुपतिनाथ मंदिर

सावन माह की शुरुआत आज 22 जुलाई से हो गई है। इस दौरान देशभर से श्रद्धालु भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने मध्य प्रदेश के मंदसौर पहुंच रहे हैं। सावन का पवित्र महीने का 19 अगस्त को समाप्त होगा। सावन में 72 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस बार सावन माह की शुरुआत और समापन दोनों ही सोमवार के दिन होंगे। ऐसा दुर्लभ योग 72 वर्ष पहले 27 जुलाई 1953 को बना था।

74 साल पहले भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा को स्थापित किया था। पुरा शास्त्रियों का मानना है कि प्रतिमा हजारों साल पुरानी है। अब प्रतिमा के नीचे के मुख में दरार दिखने लगी है।

मंदसौर पशुपतिनाथ के बारे में ये भी जानिए...

मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह भगवान शिव को समर्पित है और यह 8वीं शताब्दी का माना जाता है। यह मंदिर अपनी अष्टमुखी शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है, जो भारत में अद्वितीय है।

शिवलिंग के आठ चेहरे भगवान शिव के आठ रूपों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मंदिर परिसर में कई अन्य मंदिर और मूर्तियां भी हैं, जिनमें भगवान गणेश, नंदी, पार्वती और अन्य देवी-देवताओं के मंदिर शामिल हैं। यह मंदिर पूरे साल श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, विशेष रूप से सावन महीने में, जो भगवान शिव को समर्पित है।

pratibha rana
pratibha rana


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पशुपति नाथ मंदिर
  • BJP के पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया
  • सावन 2024
  • Pashupatinath Mandsaur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा