पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'X' पर बदला बायो, EX सीएम कि जगह लिखा- भाई और मामा
Pratibha Rana | Dec 14, 2023, 24:00 IST
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'X' पर बदला बायो, EX सीएम कि जगह लिखा- भाई और मामा
शिवराज ने आज X अकाउंट के बायो में फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश से पहले 'भाई और मामा' जोड़ा है। बुधवार को उन्होंने फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मप्र अपडेट किया था।
BHOPAL. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बदलाव कर लिया है। शिवराज ने अपने X अकाउंट का बायो फिर बदला है। उन्होंने आज (14 दिसंबर) X अकाउंट के बायो में फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश से पहले 'भाई और मामा' जोड़ा है। 13 दिसंबर को उन्होंने फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मप्र अपडेट किया था।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 9 दिसंबर को ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर राम-राम ट्वीट किया था। वहीं 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण के पूर्व उन्होंने पौधारोपण करने के बाद कहा था कि मित्रों, अब विदा...जस की तस धर दीन्हीं चदरिया।
सियासी गलियारों में अब यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि 18 साल तक प्रदेश की बागडोर संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान के लिए पार्टी क्या भूमिका तय करती है। कुछ ही माह बाद आम चुनावों का आगाज होना है। ऐसे में पार्टी शिवराज सिंह को क्या असाइनमेंट देती है और क्या वे इसे स्वीकार करेंगे।
इससे पहले पूर्व सीएम चौहान ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा था कि मैं क्यों रोऊं-गाऊं, बीजेपी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को 18 साल तक मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया। मुझे क्या नहीं दिया पार्टी ने, इसलिए पार्टी के फैसले पर कैसे ऐतराज कर सकता हूं।
9 दिसंबर को पोस्ट किया था राम-राम
शिवराज के लिए अब अगला असाइनमेंट क्या होगा?
पार्टी ने सब कुछ दिया
पूर्व सीएम Shivraj Singh Chouhan ने फिर से बदला अपने सोशल मीडिया अकाउंट का बायो!
.
.#TheSootr #MPNews @ChouhanShivraj @DrMohanYadav51 @BJP4MP @INCMP pic.twitter.com/Ci806vkhti
— TheSootr (@TheSootr) December 14, 2023
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari