शिवराज सिंह चौहान पर दर्ज होगा केस, एमपी के प्रदेश अध्यक्ष पर भी कसेगा कानूनी शिकंजा
Pooja Kumari | Jan 21, 2024, 09:30 IST
शिवराज सिंह चौहान पर दर्ज होगा केस, एमपी के प्रदेश अध्यक्ष पर भी कसेगा कानूनी शिकंजा
जबलपुर के एक अदालत ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने का आदेश दिया जारी किया है।
BHOPAL. जबलपुर की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा की याचिक पर बीते शनिवार, यानी 20 जनवरी को बीजेपी की मप्र. इकाई के प्रमुख वीडी शर्मा (VD Sharma), पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मानहानी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
याचिकाकर्ता के वकील एच.एस. छाबड़ा का कहना है कि सांसद-विधायक मामलों से संबंधित न्यायिक दंडाधिकारी विश्वेश्वरी मिश्रा की विशेष अदालत (court) ने अपने आदेश में प्रथम दृष्ट्या मुकदमे के लिए पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद मानहानि का मामला दर्ज करने का निर्देश जारी किया। बता दें कि पिछले वर्ष 29 अप्रैल को विवेक तन्खा ने मानहानि मामले में अदालत में अपना बयान दर्ज करने कराया था। जानकारी के मुताबिक तन्खा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं।
जानकारी के मुताबिक विवेक तन्खा ने वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ 10 करोड़ रुपए का मानहानि संबंधी मामला दर्ज किया है। तन्खा ने शिवराज, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह तीनों नेताओं के घर नोटिस भेजा है। तन्खा की ओर से जो नोटिस भेजा गया है, उसमें नेताओं से माफी मांगने की बात कही गई थी, लेकिन जब तन्खा को इस नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला तो, उनकी ओर से 6 जनवरी 2023 को जिला अदालत में परिवाद दायर कर दिया गया।
तन्खा का कहना है कि बीजेपी नेताओं ने उनकी छवि खराब करते हुए गलत दावा किया कि वे 2021 में पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण से संबंधित शीर्ष अदालत के एक मामले में शामिल थे। साथ ही तन्खा ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने न तो ओबीसी आरक्षण से संबंधित किसी भी अदालती कर्यवाही में भाग लिया है और न ही अब तक इस मुद्दे पर किसी प्रकार की याचिका दायर की है।
कौन हैं विवेक तन्खा
तन्खा ने शिवराज, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह के घर भेजा नोटिस
BJP नेताओं के बारे में विवेक तन्खा का क्या कहना है?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari