पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस किया खाली, सरकारी बंगले में शिफ्ट
BP Shrivastava | Dec 27, 2023, 24:00 IST
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस किया खाली, सरकारी बंगले में शिफ्ट
मध्यप्रदेश में 18 साल तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार, 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास को खाली कर दिया। वह लिंक रोड पर 74 बंगला स्थित बी 8-बंगले में शिफ्ट हुए हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में 18 साल तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार, 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास को खाली कर दिया। वह लिंक रोड पर 74 बंगला स्थित बी 8-बंगले में शिफ्ट हुए हैं। नए बंगले में पत्नी साधना सिंह ने उन्हें तिलक और आरती उतारकर स्वागत किया।
यहां बता दें, 13 दिसंबर को एमपी के सीएम का ऐलान हुआ था और डॉ. मोहन यादव का नाम सामने आया था। इसके बाद ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वे जल्द यानी 3 दिन में मुख्यमंत्री निवास खाली कर देंगे। हालांकि उन्होंने 14वें दिन सीएम हाउस खाली कर दिया।
इसके बाद जब पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तब उनकी गाड़ी उनके बेटे कार्तिकेय चला रहे थे। इस दौरान साधना सिंह ने कहा, 'हम खुशी से जा रहे हैं।'
बुधवार को सीएम हाउस खाली करने के बाद पुलिस स्टाफ से मिलते पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान।
फिर दोहराया पुराना बयान
सीएम हाउस छोड़ने से पहले शिवराज ने परिवार सहित बंगले में स्थित मंदिर में पूजा की। गोशाला में गोमाता के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह को विदाई दी। पार्टी में उनका आगे क्या काम मिलेगा? इस पर शिवराज ने फिर दोहराया कि पार्टी उन्हें जो भी दायित्व सौंपेगी, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari