पूर्व MLA कुणाल चौधरी समेत 3 नेताओं को सजा , 8 साल पुराने केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
Vikram Jain | Jul 30, 2024, 21:38 IST
former Congress MLA Kunal Chaudhary Court sentenced news
भोपाल की एमपी/एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई। साथ ही 2 नेताओं को भी सजा मिली है। कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में यह सजा सुनाई।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के कालापीपल से पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को सजा सुनाई गई है। मंगलवार को भोपाल की एमपी/एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी सहित तीन नेताओं को कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई। कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए नेताओं को सजा दी है।
पूरा मामला साल 2016 का है। पीएम नरेंद्र मोदी सीहोर के शेरपुर में पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी किसान सम्मेलन को संबोधित करने आए हुए थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कुणाल चौधरी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए थे। इस मामले में कांग्रेस से पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के साथ बैतूल के समीर खान और भोपाल के रोहित राजौरिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें... अपने ही सरकार के आदेश का विरोध , बीजेपी विधायक ने कहा- झोलाछापों पर कार्रवाई हुई तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा
अब इस मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक कुणाल चौधरी और नेताओं को सजा सुनाई है। मंगलवार को कोर्ट ने तीनों नेताओं को धारा 143 के तहत विधि विरूद्ध लोगों को एकत्रित करने के लिए कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई। तीनों नेताओं को एक मामले में राहत भी मिली। कोर्ट में हुई सुनवाई में तीनों नेताओं को धारा 341 में बरी भी कर दिया गया।
पीएम मोदी के विरोध में उड़ाए थे काले गुब्बारे
ये खबर भी पढ़ें... अपने ही सरकार के आदेश का विरोध , बीजेपी विधायक ने कहा- झोलाछापों पर कार्रवाई हुई तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा
कुणाल चौधरी और 2 नेताओं को मिली सजा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari