पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत जेल में ही रहेगा, विशेष कोर्ट से जमानत याचिका खारिज
Sanjay Gupta | Mar 27, 2026, 11:51 IST
former indore congress councilor anwar qadri bail rejected
लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के आरोपी पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की जमानत याचिका खारिज हो गई है। वह अभी जेल में ही रहेगा। पढ़ें पूरा खबर...
Indore. इंदौर के बाणगंगा थाने में दर्ज हुए अपराध के बाद कांग्रेस नेता अनवर कादरी अपनी पार्षदी खो चुके हैं और अब वो जेल में ही रहेंगे। महिला संबंधित अपराध (ओएडब्ल्यू) मामले में विशेष न्यायाधीश यतेश शिशोदिया ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। कादरी पर 20 से ज्यादा पुराने संगठित अपराध हैं और वह पहले भी फरारी काट चुका है, जिस वजह से कोर्ट ने ये फैसला लिया।
लव जिहाद के लिए फंडिंग (Indore News) करने के मामले में बाणगंगा थाने में कादरी के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। एक केस में उसे फरवरी 2026 में इंदौर हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। दूसरे केस में जमानत नहीं मिलने की वजह से वो अभी जेल में है। इसी केस में कादरी ने जमानत के लिए याचिका लगाई थी।
जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए कादरी के वकील (इंदौर में लव जिहाद का मामला) ने तर्क रखा कि यह झूठे केस हैं। पहले इसी तरह के केस में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वह कहीं फरार नहीं होगा। लेकिन अपर लोक अभियोजक लीलाधर पाटीदार ने इसमें आपत्ति ली। पहले तो आपत्ति यही ली गई कि यह शपथपत्र ही गलत है।
इसमें कहा गया है कि पहले कहीं जमानत आवेदन नहीं लगा, जबकि पूर्व में आवेदन लग चुका है। इस पर कादरी के पक्षकारों ने माफी मांगी और दूसरा आवेदन लगाया।
वहीं शासन पक्ष ने कहा कि कादरी पर 20 से ज्यादा अपराध हैं और यह संगठित अपराध हैं। यानी वह आदतन अपराधी है। वहीं केस होने के बाद वह राजस्थान, जम्मू कश्मीर, नेपाल तक फरारी में रहा है।
जमानत होने पर फिर फरार हो सकता है और गवाहों को भी प्रभावित कर सकता है। इन सभी पक्षों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
ये खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की जमानत होते ही मंदिर में उसके नाम से धमकी
इंदौर लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी को थाने में लगानी होगी हाजिरी, ऐसे मिली जमानत
इंदौर में लव जिहाद की फंडिंग और 26 अपराधों के आरोपी अनवर कादरी को हाईकोर्ट से जमानत
लव जिहाद की फंडिंग के आरोपी पूर्व पार्षद अनवर कादरी बोले- BJP में नहीं गया इसलिए झूठा फंसाया
अनवर कादरी की पार्षदी बचाने पत्नी ने लगाई याचिका, लेकिन ये कर दी चूक, वापस ली
यह है मामला
जमानत पर शासन ने ली आपत्ति

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman